महापौर बोलीं- कोरबा में तेजी से बढ़ रहे विकास कार्य:16 महीने में 434 विकास कार्यों की बनाई गई योजना, 76 काम पूरे; 149 निर्माणाधीन

![]()
कोरबा नगर पालिक निगम में नई सरकार के 16 माह के कार्यकाल में शहर के विकास कार्यों को गति मिली है। महापौर संजू देवी राजपूत ने बताया कि इस दौरान कुल 434 विकास कार्यों की योजना बनाई गई। इनमें 76 कार्य पूरे हो चुके हैं, 149 कार्य प्रगति पर हैं, जबकि 209 नए कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। महापौर ने बताया कि हसदेव नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 165 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कराया जा रहा है। इसे अगस्त 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना के तहत उपचारित पानी एनटीपीसी को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे नगर निगम को स्थायी आय का स्रोत मिलेगा। इसके अलावा 32 करोड़ रुपए की लागत से नया जल शोधन संयंत्र भी बनाया जा रहा है। शहर में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए पीएम ई-बस सेवा के तहत 40 आधुनिक ई-बसें शुरू की गई हैं। इनके संचालन के लिए प्रमुख स्थानों पर फास्ट ई-चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं। स्वच्छता में देशभर में 8वां स्थान महापौर ने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में कोरबा ने राष्ट्रीय स्तर पर 8वां स्थान हासिल किया है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए 80 ई-रिक्शा संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही बायोगैस परियोजना के लिए एमओयू भी किया गया है। पहली बार शुरू हुई राइफल शूटिंग अकादमी कोरबा में पहली बार राइफल शूटिंग अकादमी की शुरुआत की गई है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत लक्ष्य से अधिक 4,027 आवास स्वीकृत कराकर नगर निगम ने प्रदेश में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 22 करोड़ से सड़कों का होगा डामरीकरण महापौर ने बताया कि कोसाबाड़ी से घंटाघर, सीएसईबी चौक होते हुए सुनालिया पावर हाउस तक करीब 22 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का डामरीकरण जल्द शुरू किया जाएगा। 24 घंटे में शिकायतों के समाधान का लक्ष्य नगर निगम स्ट्रीट लाइट, पेयजल और स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है।
Source link




