छत्तीसगढ़
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवाओं से गरबा में परिवार के साथ शामिल होने की अपील की

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने शारदीय नवरात्रि के गरबा आयोजनों को लेकर मुस्लिम समाज के युवाओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि गरबा धार्मिक आयोजन है, इसलिए पारंपरिक आस्था और नियमों का सम्मान किया जाए।
डॉ. सलीम राज ने मुस्लिम युवकों से कहा कि वे गरबा में अपनी मां, बहन और बेटियों के साथ शामिल हों। उन्होंने यह भी कहा कि युवा आयोजकों की अनुमति और अपने परिवार की महिलाओं के साथ ही इसमें शामिल हों।
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि गरबा धार्मिक आयोजन है, इसलिए इसकी पारंपरिक आस्था और नियमों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने पहचान छुपाने वालों पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।




