टॉप न्यूज़

Raipur Sonu Bar Action | CCTV Footage Reveals Late Night Beer Sale


रायपुर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित सोनू बार एंड रेस्टोरेंट में देर रात बीयर उपलब्ध कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो में बार का गार्ड एक व्यक्ति को देर रात बीयर की बोतल देते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद देवेंद्र नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

सोनू-मोनू बार के मैनेजर गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सोनू-मोनू बार के मैनेजर गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी देवेंद्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 सितंबर को सोनू बार पहुंचकर वायरल वीडियो की तस्दीक की।

पुलिस ने बार के मैनेजर कानू चरण दास और गार्ड रमाकांत द्विवेदी से पूछताछ की। इसके बाद दोनों के खिलाफ BNSS की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर देवेंद्र नगर पुलिस ने कार्रवाई की है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर देवेंद्र नगर पुलिस ने कार्रवाई की है।

दो-तीन दिन पहले वायरल हुआ था VIDEO

पुलिस के मुताबिक, दो-तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बार का गार्ड देर रात एक अज्ञात व्यक्ति को बीयर की बोतल देते नजर आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे जांच में लिया और बार पहुंचकर संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की।

जांच के दौरान पुलिस ने बार में लगे CCTV कैमरों का DVR भी जब्त किया है। अब CCTV फुटेज की जांच के जरिए पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति को किस समय और किन परिस्थितियों में बीयर उपलब्ध कराई गई।

मैनेजर और गार्ड को हिरासत में लेते हुए पुलिसकर्मी।

मैनेजर और गार्ड को हिरासत में लेते हुए पुलिसकर्मी।

लाइसेंस रद्द कराने की तैयारी

पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सोनू-मोनू बार के लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में बार मैनेजर कानू चरण दास (45), निवासी तेलीबांधा और गार्ड रमाकांत द्विवेदी (48), निवासी झंडा चौक पंडरी शामिल हैं। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button