अंबिकापुर के भाजपा पार्षद के बेटे के गैंग ने दो युवकों का घर से अपहरण कर लिया और बंधक बनाकर बेदम पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों सहित 12 बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। बताया गया है कि दो गुटों में विवाद को लेकर मारपीट की गई है। म.जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर में मंगल पांडे वार्ड, खटिक पारा स्थित एक किराये के मकान में घुसकर दर्जनभर युवकों ने राहुल सोनवानी (22 वर्ष) और उनके साथी शुभम रवि का अपहरण कर लिया। राहुल सोनवानी व शुभम रवि छात्र हैं और वे विकास साहू के घर…
Author: admin
थाना सुपेला क्षेत्र के न्यू कृष्णा नगर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया करीब 50 हजार रुपए कीमत का सोने का लॉकेट और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड जब्त किया गया है.सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।थाना सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 8 न्यू कृष्णा नगर निवासी दलवीर कौर (26) पति मुख्तार सिंह ने 23 नवंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपनी मां सुमित्रा के…
जशपुर पुलिस को गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत कार्रवाई की है। आस्था थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप भी जब्त कर लिया गया है।.जानकारी के अनुसार, 15 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे आस्था पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया कि एक सफेद पिकअप (JH-01-EY-1099) में गौवंशों को भरकर हर्राडीपा होते हुए झारखंड के लोहरदगा ले जाया जा रहा है।इसके बाद ग्राम हर्राडीपा के पास तत्काल नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध…
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी के पास हुई, जब भाई-बहन मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल.मृतक महिला की पहचान थानेश्वरी नार्वे के रूप में हुई है, और घायल भाई का नाम भीमराव है। दोनों ग्राम अछोटा से निजी काम निपटाकर धमतरी शहर की ओर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि थानेश्वरी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घायल भाई जिला अस्पताल में भर्तीघायल…
बिलासपुर नगर निगम ने मंगलवार को शहर में दो जगहों पर अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। एक जगह रोड गार्डन की जमीन पर बन रहे गार्ड रूम को ध्वस्त किया गया। जबकि दूसरी जगह अनुमति के विपरीत किए गए निर्माण को हटाया गया।.नगर निगम के बिल्डिंग ऑफिसर अनुपम तिवारी ने बताया कि नर्मदा नगर में प्रार्थना चौधरी की ओर से बिना अनुमति के निर्माण कराया जा रहा था। पड़ोसी अमित शुक्ला की शिकायत पर प्रार्थना चौधरी को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद, उन्होंने उस स्थान पर निर्माण के लिए ढलाई शुरू करने का प्रयास किया…
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 34 नक्सलियों का सरेंडरछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 34 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इन पर 84 लाख रुपए का इनाम था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 7 महिलाएं और 27 पुरुष शामिल हैं। इनमें केरलापाल एरिया कमेटी, PLGA और मिलिशिया के सदस्य और कमांडर शामिल हैं।.जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वाले 34 नक्सलियों में से 5 नक्सलियों का इनाम 8-8 लाख रुपए था। 3 नक्सलियों का इनाम 5-5 लाख रुपए था। वहीं 10 नक्सलियों का इनाम 2-2 लाख रुपए और 7 नक्सलियों का इनाम 1-1 लाख रुपए था। नक्सलियों ने बीजापुर पुलिस अधीक्षक…
दुर्ग जिले में 17 दिसंबर से शुरू हो रही अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 21 दिसंबर तक चलने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं.पुलिस ने कथा को लेकर जारी किया रूट चार्ट मैप।रायपुर, भिलाई व चरोदा से आने वालों के लिए रूट रायपुर, चरोदा एवं भिलाई-चिखली की ओर से आने वाले वाहन कुम्हारी से गुरुद्वारा चौक, आरोग्यम हॉस्पिटल के नीचे बायपास मार्ग होते हुए धमधा रोड, चिखली चौक, बाजार चौक नगपुरा से बिजली सब स्टेशन के आगे निर्धारित पार्किंग…
धमतरी में नगर निगम के बाहर विपक्षी पार्षद सात दिवसीय धरने पर बैठे हैं। यह प्रदर्शन 7 प्रमुख मुद्दों और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर किया जा रहा है। विपक्षी पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त की अनुपस्थिति, कर्मचारियों को वेतन न मिलने और निगम की व्यवस्था चरम.विपक्षी पार्षदों ने महापौर सहित नगर निगम प्रशासन पर भ्रष्टाचार और अलग-अलग मुद्दों को लेकर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि नगर निगम आयुक्त पिछले करीब 35 दिनों से गैरमौजूद हैं और किसी को प्रभार भी नहीं दिया गया है। इसके कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है और रेलवे प्रभावितों…
छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। 11 IAS अफसरों का तबादला हुआ है। कलेक्टर भोसकर विलास को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा 7 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इनमें सरगुजा, कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बेमेतरा.जारी सूची के मुताबिक, कुछ अधिकारियों को वर्तमान पद से हटाकर अन्य जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है। शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। छत्तीसगढ़ सामान्य…
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर रायपुर में बड़ी कार्रवाई की। जिले के अलग-अलग इलाकों में डेयरी दुकानों और इकाइयों से 6350 किलो नकली खोवा, पनीर, एनालॉग चीज, लस्सी और कलाकंद जब्त किया गया।.जब्त सामग्री की कुल कीमत 14 लाख 63 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। दरअसल, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम को नकली और अमानक दूध उत्पादों का बड़े पैमाने पर भंडारण और बिक्री की जानकारी भी टीम को मिली। सभी जब्त खाद्य नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों पर कड़ी कार्रवाई…