Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Attempt to sell damaged paddy in Korba, 129 quintals returned | कोरबा में खराब धान बेचने का प्रयास, 129 क्विंटल लौटाया: तहसीलदार ने दादरखुर्द केंद्र पर रोका, 48 कट्टी अवैध धान जब्त – Korba News
Breaking News

Attempt to sell damaged paddy in Korba, 129 quintals returned | कोरबा में खराब धान बेचने का प्रयास, 129 क्विंटल लौटाया: तहसीलदार ने दादरखुर्द केंद्र पर रोका, 48 कट्टी अवैध धान जब्त – Korba News

By adminDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1ecaaef6 1ff9 4e77 b9af 9577d1dd0d441766479993674 1766484322
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले में धान खरीदी के बीच अवैध और खराब धान की बिक्री पर प्रशासन सख्त है। 22 दिसंबर को दादरखुर्द धान खरीदी केंद्र पर तहसीलदार ने 129 क्विंटल खराब धान वापस लौटा दिया। वहीं, बिंझरा समिति के पास से 48 कट्टी अवैध धान जब्त किया गया है।

.

दादरखुर्द केंद्र पर किसान पाल सिंह डहरिया 129 क्विंटल धान बेचने पहुंचे थे। मौके पर जांच के बाद तहसीलदार ने इसे खराब बताकर वापस कर दिया और किसान को साफ धान लाने की सख्त हिदायत दी।

cd2dc2c0 f0f7 4268 b42c 2265f071db0a 1766480005007

संशोधन के बाद दोबारा टोकन जारी होगा

तहसीलदार ने केंद्र का मुआयना कर बताया कि वहां किसी प्रकार की अनियमितता या किसानों को असुविधा नहीं हो रही है और खरीदी पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही है। पाल सिंह डहरिया के 129 क्विंटल धान का भौतिक सत्यापन कर संशोधन के बाद दोबारा टोकन जारी किया जाएगा।

जिला प्रशासन अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार सक्रिय है। इसके लिए जिले में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो निरंतर निगरानी कर रही हैं। प्रशासन ने पहले भी अवैध धान खरीदी और भंडारण पर कार्रवाई की है।

7fcfe5c5 c38b 4ca7 9560 ec600a6410d11766479993674 1766484770

दूसरे मामले में 48 कट्टी धान जब्त

इसी कड़ी में, बिंझरा समिति के नोडल अधिकारी दीपक सिंह ने ग्राम भांवर के पास एक छोटे पिकअप वाहन से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 48 कट्टी धान को जब्त किया। जब्त धान को वाहन सहित भांवर के सरपंच के सुपुर्द किया गया था।

नायब तहसीलदार और सहायक खाद्य अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा ने विधिवत कार्रवाई करते हुए जब्त धान को थाना बांगो को सौंप दिया। जांच के दौरान ग्राम बिंझरा निवासी शंभूशरण सिंह ने इस 48 कट्टी धान को अपना बताया।

शंभूशरण सिंह की भूमि के अनुसार धान की मात्रा का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें 140 कट्टी के विरुद्ध केवल 132 कट्टी धान पाया गया। इसके अतिरिक्त, जब्त 48 कट्टी धान के संबंध में संबंधित व्यक्ति कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075283
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2225
Views Last 30 days : 9884
Total views : 104306
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.