Uncategorized

आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर, विधायक अमर अग्रवाल ने बढ़ाया उत्साह

बिलासपुर के मल्टीपरपज आत्मानंद स्कूल, दयालबंद में ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत जिला स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस आयोजन में बच्चों ने चित्रकला के जरिए विकसित भारत की आकर्षक तस्वीरें बनाईं।

कार्यक्रम में नगर विधायक अमर अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की रचनात्मकता और विचारों से विश्वास होता है कि 2047 के विकसित भारत का सपना इन्हीं बच्चों और युवाओं के हाथों साकार होगा।

अमर अग्रवाल ने स्वच्छ भारत अभियान और योग को मिली वैश्विक पहचान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘सेवा से संकल्प’ अभियान विकसित भारत की उस सोच को पूरा करने का संकल्प है, जो देश की आजादी के 100वें साल 2047 में सामने आएगी।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इस लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि हर नागरिक का सामूहिक संकल्प है।

अमर अग्रवाल ने कहा कि इस सामूहिक संकल्प की सबसे मजबूत नींव देश के बच्चे और युवा हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रकला और भाषण के माध्यम से विकसित भारत से जुड़े अपने विचार प्रस्तुत किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button