Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Atal complex to be built in 115 urban bodies of Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ के 115 नगरीय निकायों में बनेगा अटल परिसर: सरकार 46 करोड़ खर्च करेगी, निगम-पालिका और पंचायत को मिलेगा अनुदान – Raipur News
Breaking News

Atal complex to be built in 115 urban bodies of Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ के 115 नगरीय निकायों में बनेगा अटल परिसर: सरकार 46 करोड़ खर्च करेगी, निगम-पालिका और पंचायत को मिलेगा अनुदान – Raipur News

By adminDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
app17618263826903564e00d33712845 1766584588
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के महात्मा गांधी मॉडल की तर्ज पर केंद्र सरकार अटल परिसर लॉन्च करने जा रही है। इस मॉडल के तहत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 25 दिसंबर को राज्य के 115 शहरों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्प

.

मॉडल के तहत नगर निगम को 50 लाख रुपए, नगर पालिकाओं को 30 लाख रुपए और नगर पंचायतों को 20 लाख रुपए का अनुदान निर्माण के लिए दिया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी अटल परिसरों का लोकार्पण वर्चुअल रूप से करेंगे।

केंद्र सरकार के तर्ज पर राज्य सरकार भी वर्चुअल आयोजन करेगी। उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरुण साव ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इसका लोकार्पण करेंगे।

अटल परिसर का निर्माण सरकार द्वारा करवाया जा रहा है।

अटल परिसर का निर्माण सरकार द्वारा करवाया जा रहा है।

वर्चुअली आयोजन होगा

लोकार्पण कार्यक्रम से अन्य 114 नगरीय निकाय वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री साय 25 दिसंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे रायपुर के अटल एक्सप्रेस-वे में फुंडहर चौक पर स्थापित अटलजी की मूर्ति का अनावरण और अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे।

डिप्टी सीएम के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण व इसके विकास में उनके योगदान को रेखांकित करने तथा उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने उनके जन्म शताब्दी वर्ष में राज्य के हर नगरीय निकाय में अटल परिसर का निर्माण किया जा रहा है।

डिप्टी सीएम अरुण साव जानकारी देते हुए।

डिप्टी सीएम अरुण साव जानकारी देते हुए।

46 करोड़ 87 लाख रुपए होगा खर्च

डिप्टी सीएम साव ने बताया कि अटलजी के 101वीं जयंती पर एक साथ राज्य के 115 नगरीय निकायों में अटल परिसरों का लोकार्पण किया जा रहा है। 11 नगर निगमों, 28 नगर पालिकाओं और 76 नगर पंचायतों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण होगा।

नई सरकार के गठन के बाद साल 2024 में अपने प्रथम विधानसभा सत्र में ही सरकार ने सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण की घोषणा की थी।

इसके निर्माण के लिए राज्य के 14 नगर निगमों को 50-50 लाख रुपए, 56 नगर पालिकाओं को 30-30 लाख रुपए तथा 122 नगर पंचायतों को 20-20 लाख रुपए दिए गए हैं। 192 नगरीय निकायों में कुल 46 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से अटल परिसरों का निर्माण किया जा रहा है।

बलौदा बाजार में अटल परिसर के उद्घाटन के दौरान मौजूद डिप्टी सीएम और मंत्री।

बलौदा बाजार में अटल परिसर के उद्घाटन के दौरान मौजूद डिप्टी सीएम और मंत्री।

60 निकायों में अटल परिसर का लोकार्पण पहले हो चुका

डिप्टी सीएम साव ने बताया कि पिछले साल 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अटलजी की 100वीं जयंती पर एक साथ 163 नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया था।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसदों, विधायकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा 60 निकायों में अटल परिसर का लोकार्पण पहले ही किया जा चुका है। शेष नगरीय निकायों में भी अटल परिसर के निर्माण का काम प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि शहरों में अटल परिसर का निर्माण प्रमुख स्थलों तथा उद्यानों में किया गया है। इसमें अटलजी की प्रतिमा की स्थापना के साथ-साथ परिसर व आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण एवं विकास भी किया जा रहा है। अटल परिसर से नागरिकों को एक आकर्षक, मनोरंजक एवं सक्रिय सामाजिक-सांस्कृतिक स्थल की सुविधा मिलेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब लगेगा भारी जुर्माना:खनन माफिया पर सरकार का जीरो टॉलरेंस, नियम हुए सख्त, कम से कम 25 हजार पेनल्टी तय

June 25, 2026

भूपेश पेंड्रा पहुंचे, सराफा व्यापारी के घरवालों से की मुलाकात:पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

June 24, 2026

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075392
Views Today : 20
Views Last 7 days : 1917
Views Last 30 days : 9879
Total views : 104487
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.