Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Atal Bihari Vajpayee’s 101st birthday celebrated in Korba | कोरबा में अटल बिहारी वाजपेयी का 101वां जन्मदिन मनाया: सुशासन दिवस समापन समारोह में नेताओं ने किया नमन – Korba News
Breaking News

Atal Bihari Vajpayee’s 101st birthday celebrated in Korba | कोरबा में अटल बिहारी वाजपेयी का 101वां जन्मदिन मनाया: सुशासन दिवस समापन समारोह में नेताओं ने किया नमन – Korba News

By adminDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
978c63f0 ab59 42fa a056 4bc92686faf21766672117047 1766676525
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का 101वां जन्मदिन कोरबा में मनाया गया। इस अवसर पर उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को याद किया गया और उनके गुणों का बखान किया गया।

.

यह आयोजन अप्पू गार्डन और अटल परिसर के समक्ष सुशासन दिवस समापन समारोह के रूप में किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

0e6ed721 e200 4421 9aca da32a6416a621766672117046 1766676590

समारोह में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

समारोह के दौरान विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों का भी समापन किया गया। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे सहित अन्य वक्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की राष्ट्र सेवा को स्मरण करते हुए उन्हें आदरांजलि दी।

7244eb10 d88a 42ce b076 2cbe9fddb6641766672117047 1766676853

कैबिनेट मंत्री बोले- अटल जी ने देश को कभी झुकने नहीं दिया कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी ने देश को कभी झुकने नहीं दिया। विपक्ष के नेता सामने होने पर भी वे दृढ़ता से आगे बढ़ते रहे।

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने इस दिन को खास बताते हुए कहा कि अटल जी के बताए मार्गदर्शन पर पूरा देश चल रहा है।

महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि कोरबा नगर निगम छत्तीसगढ़ का एक बड़ा नगर निगम है, जहां हर वार्ड में विकास कार्य हो रहे हैं।

dd71b6ee 4614 401d 9085 f8fedf0156001766672117047 1766676912

भाजपा जिला अध्यक्ष ने वाजपेयी को सुलझा हुआ नेता बताया

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को एक सुलझा हुआ नेता बताया, जिनका सम्मान पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता करते थे।

सुशासन दिवस समापन समारोह में नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, लक्ष्मण श्रीवास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075470
Views Today : 226
Views Last 7 days : 2123
Views Last 30 days : 10085
Total views : 104693
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.