छत्तीसगढ़राजनीति

सोशल मिडिया में भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल,महिला मोर्चा पीड़िता को लेकर पहुंच गई थाना,शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग

जशपुरनगरः इंटरनेट मिडिया फेसबुक पर किये गए एक टिप्पणी को लेकर जिले में बवाल मच गया है। इस टिप्पणी को लेकर भाजपा की महिला मोर्चा ने कुनकुरी थाने में शिकायत कराते हुए,टिप्पणी करने वाले के विरूद्व कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। कुनकुरी थाना क्षेत्र से एग गांव निवासी पीड़िता पहाड़ी कोरवा महिला ने पुलिस से किये गए शिकायत में बताया है कि राजीव गर्ग के फेसबुक आईडी से एक राजनीतिक पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट में विवेकानंद झा नाम के एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी की है। इसमें झा ने उनके लिए रखैल कार्यकर्ता जैसे शब्द का प्रयोग किया है। इस तरह के अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल से उन्हें मानसिक पीड़ा हुई और सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है। पीड़िता ने विवकानंद झा के विरूद्व कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता के साथ कुनकुरी थाना पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पिंकीं गुप्ता ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि किसी महिला पर सार्वजनिक रूप से इस तरह की टिप्पणी कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होनें बताया कि पीड़िता भाजपा की एक समर्पित कार्यकर्ता है। पहाड़ी कोरवा महिला ने संघर्ष के बाद अपनी पहचान व प्रतिष्ठा बनाई है। उसे इस तरह से धूमिल करने वाले के विरूद्व कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
‘‘मेरे विरूद्व कुनकुरी थाना में शिकायत किये जाने की सूचना मिली है। शिकायत की कापी मिलने के बाद इस मामले में टिप्पणी करूंगा।’’

  विवेकानंद झा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button