Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » An elderly man in Durg was duped of Rs 37 lakh online. | भिलाई स्टील-प्लांट के बुजुर्ग कर्मचारी से 37 लाख की ठगी: फेसबुक में ऐड देखकर फंसे, ठगों ने 6 फर्जी कंपनियों में पैसा लगवाया – durg-bhilai News
Breaking News

An elderly man in Durg was duped of Rs 37 lakh online. | भिलाई स्टील-प्लांट के बुजुर्ग कर्मचारी से 37 लाख की ठगी: फेसबुक में ऐड देखकर फंसे, ठगों ने 6 फर्जी कंपनियों में पैसा लगवाया – durg-bhilai News

By adminDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4dee42e6 46a6 4891 bdd7 a32fabd859d6 1766625857127
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड बुजुर्ग कर्मचारी से 37 लाख ऑनलाइन ठगी हुई है। अज्ञात साइबर ठगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी सारी सेविंग्स लगा दी।

.

मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। पीड़ित निरंजन प्रसाद दास (68 साल) फेसबुक में विज्ञापन देखकर ठग के संपर्क में आए थे। ठगों ने खुद को प्रतिष्ठित कंपनियों का प्रतिनिधि बताया और पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु की फर्जी कंपनियों में पैसे निवेश कराए। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

cf6cae4d b5ee 42b3 b4bf 1f28ac22a6f6 1766625857128

फेसबुक में देखा था विज्ञापन

रिसाली प्रगति नगर के रहने वाले निरंजन प्रसाद दास (68 साल) ने नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2024 में फेसबुक देखते समय उन्हें एक विज्ञापन दिखा, जिसमें बैंक से अधिक लाभांश देने का दावा किया गया था। सुरक्षित निवेश की तलाश में उन्होंने विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर संपर्क किया।

यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर किए

ठगों ने खुद को प्रतिष्ठित कंपनियों का प्रतिनिधि बताया और बुजुर्ग को निवेश के लिए राजी कर लिया। उनसे अलग-अलग सेशन में कुल 37 लाख 51 हजार रुपए अलग-अलग खातों और यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कराए गए। यह लेन-देन प्रार्थी निरंजन प्रसाद दास और उनकी पत्नी के बैंक खातों से किया गया था।

पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु की कंपनियों में निवेश कराई

यह रकम जिन कंपनियों के नाम पर जमा कराई गई, उनमें सीटी धन (पुणे), शास्तिक ग्लोबल एलएलपी (चेन्नई), विश्वास वर्ल्ड टेक (बेंगलुरु), मारवलस मुनिस (इंदौर), वेदिका पार्टनर्स (इंदौर) और नेक्स्ट इन टेक्नोलॉजी (इंदौर) शामिल हैं।

शुरू में कुछ दिनों तक मिला रिटर्न

पीड़ित के अनुसार, शुरुआत में कुछ महीनों तक उन्हें कंपनियों की ओर से लगभग 4 प्रतिशत मासिक रिटर्न भी मिला, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया।

हालांकि, पिछले चार-पांच महीनों से उन्हें न तो कोई भुगतान मिला और न ही उनके कॉल का जवाब दिया गया। संपर्क करने पर टालमटोल किया गया और बाद में सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए गए।

नेवई थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075472
Views Today : 233
Views Last 7 days : 2130
Views Last 30 days : 10092
Total views : 104700
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.