![]()
दाढ़ी| ग्राम पंचभैया में स्टार 11 क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के द्वितीय राउंड में अमचो टाइगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमलीडीह की टीम को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। डॉ. कुलेश्वर चंद्राकर ने बताया
.
मैच में अमचो की जीत के नायक प्रीतम चंद्राकर रहे। उन्होंने नाबाद 76 रनों की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही गेंदबाजी में भी दो विकेट हासिल किए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 20 हजार 1 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार 1 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 6 हजार 1 रुपए रखा गया है।
<
