Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Air services from Surguja are closed, Flybig has not given the winter schedule. | सरगुजा से हवाई सेवाएं बंद,फ्लाईबिग ने नहीं दिया विंटर शेड्यूल: एक वर्ष पूर्व शुरू हुई थी फ्लाइट, सिंहदेव बोले-अच्छा हुआ बंद हो गया, सरगुजा की उपेक्षा – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Air services from Surguja are closed, Flybig has not given the winter schedule. | सरगुजा से हवाई सेवाएं बंद,फ्लाईबिग ने नहीं दिया विंटर शेड्यूल: एक वर्ष पूर्व शुरू हुई थी फ्लाइट, सिंहदेव बोले-अच्छा हुआ बंद हो गया, सरगुजा की उपेक्षा – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2024 12 21 at 214306d7f6d0a8 1766136750
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


हवाई सेवाओं का संचालन करने वाली फ्लाईबिग ने बंद की सेवाएं

सरगुजा से हवाई सेवा शुरू होने के एक वर्ष बाद यह सेवा पूरी तरह से बंद हो गई है। सरगुजा से हवाई सेवाओं का शुभारंभ एक वर्ष पूर्व 19 दिसंबर 2024 को किया गया था। उड़ान 4.2 के तहत दरिमा एयरपोर्ट से रायपुर एवं बिलासपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू की गई थी। हवाई

.

सरगुजा से हवाई सेवा का संचालन करने वाली फ्लाई बिग कंपनी की सेवाएं कभी भी नियमित नहीं रहीं। सेवाएं शुरू होने के कुछ दिनों बाद तक सेवाओं का संचालन ठीक-ठाक किया गया। इसके बाद बारिश में दृश्यता कम बताकर सेवाएं बंद कर दी गईं। बाद में तकनीकी खराबी और अन्य कारण बताकर सेवाएं बंद की गईं। सालभर में कुछ ही दिनों तक फ्लाइट का संचालन किया गया।

एक वर्ष पूर्व 19 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी हवाई सेवाएं

एक वर्ष पूर्व 19 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी हवाई सेवाएं

सेवाएं बाधित होने से लोगों का रुझान घटा हवाई सेवाएं शुरू होने का उत्साह सरगुजा वासियों में दिखा और शुरूआती दिनों में सभी सीटें फुल थीं। कुछ दिनों बाद फ्लाई बिग ने किराया बढ़ा दिया। अनियमित संचालन एवं बढ़े किराए के कारण लोगों का रूझान हवाई सेवा के प्रति घट गया। इसके कारण फ्लाइट की सभी सीटों की बुकिंग नहीं हो सकी।

हवाई सेवाओं के प्रभावित होने की बड़ी वजह अदूरदर्शिता भी रही। शुरू में सप्ताह में तीन दिन और बाद में इसे बढ़ाकर पांच दिन की गई। फ्लाइट का संचालन रायपुर से अंबिकापुर, अंबिकापुर से बिलासपुर, बिलासपुर से अंबिकापुर, फिर अंबिकापुर से रायपुर के लिए किया जाता रहा। अंबिकापुर एवं बिलासपुर के बीच हवाई सेवाओं को औचित्य ही नहीं दिखा। इस रूट के लिए यात्री भी नहीं मिले।

सिंहदेव बोले-अनियमित थी सेवाएं, सरगुजा की उपेक्षा

सिंहदेव बोले-अनियमित थी सेवाएं, सरगुजा की उपेक्षा

फ्लाई बिग ने हाथ खींचे, नहीं दिया शेड्यूल हवाई सेवाओं का संचालन करने वाली कंपनी फ्लाई बिग ने सरगुजा में हवाई सेवा संचालन करने से हाथ खींच लिया है। फ्लाई बिग को विंटर शेड्यूल 29 अक्टूबर तक देना था। कंपनी ने अपना विंटर शेड्यूल नहीं दिया है।

बारिश के बाद फ्लाई बिग ने जून 2025 में सेवाएं बंद की थी। दीपावली दिन एवं आसपास मात्र पांच दिनों तक हवाई सेवाएं संचालित हुईं। इसके बाद से हवाई सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं।

सिंहदेव बोले-अच्छा हुआ बदं हो गया फ्लाई बिग की हवाई सेवाओं को लेकर निराश पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि फ्लाई बिग की सेवाएं बंद हो गई तो अच्छा ही हुआ। कंपनी की 19 सीटर विमान कंफर्टेबल नहीं था। सेवाएं भी अनियमित थी। सरगुजा की हमेशा उपेक्षा की गई है।

सिंहदेव ने कहा कि इस रूट के लिए बड़े विमानों की आवश्यकता है। इसके लिए एयर इंडिया, एलायंस एयर, इंडिगो व अन्य कंपनियों के अधिकारियों से पहले चर्चा हुई थी। फायदे के लिहाज से रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी रुट पर हवाई सेवा शुरू की जा सकती है। वाराणसी के अलावे रांची व इलाहाबाद भी बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

सांसद बोले-दूसरी कंपनियों से बात, जल्द शुरू कराएंगे

सांसद बोले-दूसरी कंपनियों से बात, जल्द शुरू कराएंगे

इंडिगो शुरू कर सकती है सेवा-सांसद सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि वे सरकार से इंडिगो की बैठक दो बार करा चुके हैं। मंत्री से भी बात की है। जल्द ही सरगुजा से सेवाएं शुरू हो जाने की उम्मीद है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075227
Views Today : 348
Views Last 7 days : 3192
Views Last 30 days : 10020
Total views : 104249
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.