Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » AI-generated pornographic video of a minor was created and she was called to meet him. | नाबालिग का AI जनरेटेड अश्लील-वीडियो बनाकर मिलने बुलाया: मना किया तो व्हाट्सएप ग्रुप में किया वायरल, शिकायत पर दी धमकी, कहा-पुलिस को खरीद चुका हूं – Korba News
Breaking News

AI-generated pornographic video of a minor was created and she was called to meet him. | नाबालिग का AI जनरेटेड अश्लील-वीडियो बनाकर मिलने बुलाया: मना किया तो व्हाट्सएप ग्रुप में किया वायरल, शिकायत पर दी धमकी, कहा-पुलिस को खरीद चुका हूं – Korba News

By adminDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30349b83 15d1 4eff 88ce 137fede3e8bf 1766391343540
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


युवक ने नाबालिग लड़की की एआई जनरेटेड अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 25 साल के युवक ने एक नाबालिग लड़की की एआई जनरेटेड अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। पीड़िता और उसके परिवार ने इस मामले की तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। करीब दो सप्ताह बाद भी आरोपी क

.

पीड़ित परिवार ने एसपी को बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी न होने की वजह से उन्हें धमकी दे रहा है। आरोपी ने कहा है कि वह पुलिस और साइबर को खरीद चुका है और उनका कुछ नहीं बिगाड़ा जा सकता। यह मामला थाना पाली क्षेत्र के ग्राम बनबंधा का है।

आरोपी युवक ने लड़की का एआई जनरेटेड अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर मिलने के लिए बुलाया।

आरोपी युवक ने लड़की का एआई जनरेटेड अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर मिलने के लिए बुलाया।

नाबालिग लड़की पर बुरी नीयत रखता था आरोपी युवक

जानकारी के अनुसार, ग्राम बनबंधा के 25 वर्षीय रतिराम यादव गांव की एक नाबालिग लड़की पर बुरी नीयत रखता था। युवक आए दिन उसे परेशान करता था। युवक ने एक दिन लड़की का एआई जनरेटेड अश्लील फोटो और वीडियो बनाया और उसे भेजकर मिलने के लिए बुलाया। युवक ने लड़की को धमकी देते हुए कहा अगर वो मिलने नहीं आई तो वो इस वीडियो और फोटो को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर देगा।

लेकिन लड़की ने युवक से मिलने के लिए मनाकर दिया। इस पर गुस्साए युवक ने लड़की एआई जनरेटेड अश्लील फोटो और वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। इस घटना की जानकारी पीड़िता और उसके परिवार को मिलने पर उन्होंने 5 दिसंबर 2025 को पाली थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया। मामले की जांच के लिए कटघोरा थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी को जिम्मेदारी दी गई।

पीड़ित परिवार ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

पीड़ित परिवार ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

18 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं

शिकायत के 18 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। इस कारण पीड़िता के परिजन 22 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और शिकायत की। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

आरोपी पीड़ित परिवार को दे रहा धमकी

पीड़िता के परिवार ने एसपी की शिकायत में बताया कि आरोपी लगातार धमकियां दे रहा है और कह रहा है, तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, मैं पुलिस और साइबर को खरीद चुका हूं। उन्होंने बताया कि आरोपी की धमकियों से उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

01572035 5b88 44c6 a9d3 dd8213ef2e7e1766391415377 1766400547

धमकियों से डरी हुई है पीड़िता

पीड़िता नाबालिग छात्रा है और स्कूल में पढ़ाई कर रही है। घटना और लगातार धमकियों के कारण वह डरी हुई है।

धमकी मिलने के बाद थाने में फिर की शिकायत

इधर, आरोपी द्वारा लगातार जान से धमकी देने पर पीड़िता के परिवार ने 22 दिसंबर 2025 को थाना पाली में एक बार फिर शिकायत दर्ज कराई। बावजूद इसके आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।

एसपी ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए

पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जांच अधिकारी कटघोरा थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी मामले की जांच में लगे हुए हैं।

इस मामले में स्थानीय समाज और पीड़िता के परिवार ने पुलिस से अनुरोध किया है कि आरोपी को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.