Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » After facing dowry harassment, ‘Khemeshwari’ became a bank friend. | दहेज प्रताड़ना झेलकर ‘खेमेश्वरी’ बनी बैंक सखी: सालाना 2 करोड़ का लेनदेन कर बनी लखपति दीदी, आजीविका मिशन से जुड़कर बदली जिंदगी – Gariaband News
Breaking News

After facing dowry harassment, ‘Khemeshwari’ became a bank friend. | दहेज प्रताड़ना झेलकर ‘खेमेश्वरी’ बनी बैंक सखी: सालाना 2 करोड़ का लेनदेन कर बनी लखपति दीदी, आजीविका मिशन से जुड़कर बदली जिंदगी – Gariaband News

By adminDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4a7873c7 c526 44fa a113 74a882680e1a 1765856494533
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के धुरुवागुडी गांव की खेमेश्वरी तिवारी कभी दहेज प्रताड़ना के चलते ससुराल छोड़ने को मजबूर हुई थीं। आज वही खेमेश्वरी सैकड़ों परिवारों को घर के पास नकद सुविधा उपलब्ध कराकर ‘बैंक वाली दीदी’ के नाम से जानी जा रही हैं।

.

गरीब परिवार में जन्मी खेमेश्वरी का विवाह साल 2017 में हुआ था, लेकिन दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ी। मजबूरन वे मायके लौट आईं, जहां माता-पिता, दो छोटी बहनें और एक भाई के साथ रहने लगीं। आर्थिक तंगी के बीच उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।

आजीविका मिशन से जुड़कर बदली जिंदगी

खेमेश्वरी साल 2019 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं। अमलीपदर क्लस्टर की पीआरपी निधि साहू के सहयोग से उन्हें प्रशिक्षण दिया गया और बीसी सेंटर की आईडी के साथ 60 हजार रुपए का ऋण भी मिला। शुरुआती दो वर्ष उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहे।

eaa2b6b7 f535 4546 9a9b b66bbf18fa97 1765856494537

कोरोना काल में बनीं ग्रामीणों का सहारा

कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान जब बैंकों तक पहुंच मुश्किल हुई, तब खेमेश्वरी ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र के हितग्राहियों के लिए बैंक का विकल्प बनकर उभरीं। यहीं से वे ‘बैंक वाली दीदी’ के रूप में पहचानी जाने लगीं।

हर माह 1200 हितग्राहियों को नकद भुगतान

खेमेश्वरी माइक्रो एटीएम के माध्यम से आधार कार्ड और फिंगर प्रिंट स्कैन कर प्रति माह करीब 1200 हितग्राहियों को 20 से 25 लाख रुपए नकद उपलब्ध कराती हैं। यह भुगतान वृद्धा पेंशन, किसान समृद्धि, जीवन ज्योति, छात्रवृत्ति, तेंदूपत्ता संग्राहक सहित 12 सरकारी योजनाओं से जुड़ा होता है।

सालाना 2 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन

पिछले दो वित्तीय सालों में खेमेश्वरी ने प्रतिवर्ष लगभग 2 करोड़ रुपए का लेनदेन किया है। इससे उनकी मासिक आय करीब 20 हजार रुपए तक हो जाती है।

c2ffeda2 9349 40d0 afbc 7266177ba20b 1765856494535

घर-घर पहुंचाकर देती हैं बुजुर्गों को राशि

आज भी उनके बीसी सेंटर में रोज भीड़ लगी रहती है। सेंटर तक नहीं आ पाने वाले 40 से अधिक बुजुर्ग और बीमार हितग्राहियों के घर तक जाकर वे खुद राशि निकालकर देती हैं।

जंगल और दुर्गम इलाकों में सेवा

मैनपुर ब्लॉक के बूढ़गेलटप्पा, खोखमा, सारईपानी, सिहारलीटी पंचायत सहित जंगल के भीतर बसे 10 से अधिक गांवों तक उन्हें पहुंचना पड़ता है। बारिश, ठंड और अंगूठा स्कैन न होने जैसी समस्याओं के बावजूद वे लगातार सेवा में जुटी रहती हैं।

bffce330 f681 4c89 8e30 7e49f71f162a 1765856494534

जिले और प्रदेश में बनीं मिसाल

बिहान योजना के जिला अधिकारी रमेश वर्मा ने बताया कि जिले में 96 और प्रदेश में 3500 से अधिक बीसी सेंटर हैं, जिनमें सर्वाधिक हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने वाली बीसी सखी खेमेश्वरी हैं। वर्ष 2024 में 1.80 करोड़ और 2025 में 2 करोड़ रुपए का लेनदेन कर उन्होंने प्रदेश की उत्कृष्ट बीसी सखी का खिताब हासिल किया।

प्रशासन ने सराहा योगदान

जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने बताया कि खेमेश्वरी को आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण, ऋण और लैपटॉप उपलब्ध कराया गया है। आने वाले समय में फिंगर स्कैन की समस्या के समाधान के लिए आई-स्कैन डिवाइस भी दिए जाएंगे। उन्होंने खेमेश्वरी को जिले ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:भरोसा जीतकर कई बार बनाए संबंध, फिर शादी से किया इनकार, पीड़िता ने की शिकायत; आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत:4 लोग गंभीर रूप से घायल, अंबिकापुर रोड से लौटते समय हुआ हादसा

May 13, 2026

IPL में मुफ्त सुविधाएं क्यों दे रही है सरकार-कांग्रेस:सुशील आनंद शुक्ला बोले- बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही, बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070270
Views Today : 161
Views Last 7 days : 772
Views Last 30 days : 3491
Total views : 91463
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.