Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » अपराध : बंटी के बाद अब बबली भी पहुंची जशपुर जेल,करोड़ों की संपत्ति की मालकिन की रातें अब गुजरेगी जेल की अंधेरी कोठरी में,इस शातिराना तरीके से इस जोड़ी ने फैलाई थी देश भर में ठगी का सुनहरा जाल,जब सीबीआई ने कसा शिकंजा तो सामने आया यह सच……
अपराध

अपराध : बंटी के बाद अब बबली भी पहुंची जशपुर जेल,करोड़ों की संपत्ति की मालकिन की रातें अब गुजरेगी जेल की अंधेरी कोठरी में,इस शातिराना तरीके से इस जोड़ी ने फैलाई थी देश भर में ठगी का सुनहरा जाल,जब सीबीआई ने कसा शिकंजा तो सामने आया यह सच……

By AdminApril 23, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
व्हाट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर,द ब्लेज ई न्यूज। बंटी के बाद अब बबली को भी जशपुर पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। करोड़ों की संपत्ति की मा​लकिन महाराष्ट्र के पुणे जिले के सांई दरबार लिंक रोड सुखवानी उद्यान की निवासी वंदना भापकर की जिंदगी अब जेल की चार दिवारी में सिमट कर रह गई है। पहले राजनांदगांव पुलिस ने महाराष्ट्र से इस महिला को गिरफ्तार कर,दुर्ग जेल में बंद किया था,अब प्रोडक्शन वारंट में जशपुर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में इस महिला को जिला जेल भेज दिया है। दरअसल,इस महिला पर जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र में 112 लोगों से 18 लाख 42 सौ रूपए की ठगी का आरोप है। उसके खिलाफ इस थाने में धारा 420 और 120 बी के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार की गई इस महिला पर छत्तीसगढ़ सहित देश भर में निवेशकों का करोड़ों रूपए हड़पने का आरोप है। इसके पति बाला साहेब भापकर को जशपुर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा चुकी है।

IMG 20220423 204024

बंटी और बबली की जोड़ी ने इस तरह से की ठगी —
वंदना और बाला साहब भापकर की इस जोड़ी ने निवेशकों से रूपए हड़पने के लिए सांईं प्रसाद लिमिटेड ग्रुप्स नामक एक वित्तिय कंपनी का गठन किया था। कंपनी ने निवेशकों से रूपए बटोरने के लिए देश भर में ब्रांच खोल कर एजेंट नियुक्त किए थे। शातिर ठग,बेरोजगारों को मोटा वेतन और कमीशन देने का लालच देकर और निवेशकों को 6 साल में रकम 3 गुना करने का झांसा देकर अपने जाल में फांसा करते थे। कम समय में अधिक कमाई के लालच में देश भर के सैकड़ों बेरोजगार और निवेशक,बंटी और बबली के इस सुनहरे जाल में फंस गए। और जब निवेशकों को ब्याज सहित रकम लौटाने का समय आया तो कंपनी रातोरात बोरिया बिस्तरा समेट कर गायब हो गई। मुसीबत में फंसे बेरोजगारी से जुझ रहे कंपनी के एजेंट। प्रदेश के अलग अलग थानों में इन शातिर दंपत्ति के खिलाफ दर्जनों एफआईआर दर्ज है। सांईं प्रसाद के इस वित्तिय घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई कर रही है।

cheatfund cheating crime crime in chattisgarh crime in jashpur
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

जिलेवासियों ने पुण्य तिथि पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को दी श्रद्वांजलि

December 20, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

065726
Views Today : 151
Views Last 7 days : 922
Views Last 30 days : 2266
Total views : 86531
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.