Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Action taken at Anirudhpur barrier; inquiry reveals nine laborers were given paddy in lieu of wages | अनिरुद्धपुर बैरियर में कार्रवाई, पूछताछ में पता चला- मजदूरी के बदले 9 मजदूरों को दिया गया धान – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Action taken at Anirudhpur barrier; inquiry reveals nine laborers were given paddy in lieu of wages | अनिरुद्धपुर बैरियर में कार्रवाई, पूछताछ में पता चला- मजदूरी के बदले 9 मजदूरों को दिया गया धान – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
app 1766660836694d1ae403441 1001343530
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



app 1766660836694d1ae403441 1001343530

.

धान खरीदी के सीजन में बिचौलियों और अवैध आवक पर लगाम कसने के लिए बलरामपुर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम ने रामानुजगंज और रामचंद्रपुर क्षेत्र के अनिरुद्धपुर बैरियर पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 192 बोरी धान जब्त किया है। यह धान झारखंड के रास्ते छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था।

एसडीएम आनंद राम नेताम के नेतृत्व में की गई इस जांच के दौरान ट्रक क्रमांक बीआर 24 जीए 5452 को रोका गया। पूछताछ में पता चला कि रामचंद्रपुर क्षेत्र के 9 मजदूर परिवार बिहार के रोहतास जिले में धान कटाई के लिए गए थे। वहां उन्हें मजदूरी के बदले 192 बोरी धान मिला था, जिसे वे अपने गृह ग्राम सिलाजु लेकर लौट रहे थे।

प्रशासन को अंदेशा था कि यह धान बिचौलियों के हाथ लग सकता है, जो इसे सरकारी केंद्रों पर अवैध रूप से खपा सकते थे। कलेक्टर के निर्देश पर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उक्त धान को तत्काल ग्राम पंचायत चेरवाड़ी के सरपंच और सचिव की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। एसडीएम आनंद राम नेताम ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल निगरानी और व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। उन्होंने बताया, मजदूरों ने प्रशासन का सहयोग किया है। हमने उन्हें आश्वस्त किया है कि जैसे ही धान खरीदी का सत्र समाप्त होगा, उनकी मेहनत का यह धान उन्हें सुरक्षित वापस लौटा दिया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सीमाओं पर निगरानी जारी रहेगी और अवैध परिवहन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

June 25, 2026

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075486
Views Today : 296
Views Last 7 days : 2193
Views Last 30 days : 10155
Total views : 104763
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.