Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Action taken against 24 illegal scrap dealers, scrap worth Rs 20 lakh seized | 24 अवैध कबाड़ियों पर कार्रवाई, 20 लाख का कबाड़ जब्त: बिलासपुर में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 दुकानें ध्वस्त, 14 सील – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Action taken against 24 illegal scrap dealers, scrap worth Rs 20 lakh seized | 24 अवैध कबाड़ियों पर कार्रवाई, 20 लाख का कबाड़ जब्त: बिलासपुर में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 दुकानें ध्वस्त, 14 सील – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bcc9821a a4d0 4f90 8781 f7d3ae240015 1760622516854
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 24 अवैध कबाड़ियों से 20 लाख रुपए से अधिक का कबाड़ जब्त किया है। इस अभियान के तहत चार अवैध दुकानों को ध्वस्त किया गया और 14 दुकानों को सील कर दिया गया।

.

यह कार्रवाई गुरुवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई। जिससे अवैध कबाड़ियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने बताया कि यह संयुक्त अभियान मोपका, चांटीडीह, बिजौर, अशोक नगर, रपटा और बहतराई जैसे क्षेत्रों में केंद्रित रहा।

कार्रवाई के लिए नगर निगम ने 8 काऊ कैचर, 10 बुलडोजर और अन्य संसाधनों का उपयोग किया। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं।

bf00257f 823a 49ca a080 c785de8a9591 1760622516860

अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा- अपर आयुक्त

नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई, जो सफल रही। उन्होंने जोर देकर कहा कि अवैध कबाड़ का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कबाड़ियों के खिलाफ की गई कार्रवाई

जिन कबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. उनमें संतोष रजक, संदीप मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, ताज कबाड़ी, भागवत साहू, सुभाष साहू, भुवन तिवारी, सुनील साहू, लल्ला खरपाली, शिव कबाड़ी, राज साहू और हेमंत साहू की दुकानें शामिल हैं। निगम प्रशासन के अनुसार, इन अवैध कबाड़ियों को पहले भी नोटिस जारी किए गए थे।

928c557d 1c47 45ed a166 5ffb7a2f7267 1760622516857

चांटीडीह में 40 हाइवा कबाड़ जब्त

निगम और पुलिस के संयुक्त अमले ने सबसे बड़ी कार्रवाई बम्हर मंदिर चांटीडीह में संतोष रजक के यहां की। जहां से अब तक 40 हाइवा प्लास्टिक कबाड़ जब्त किया जा चुका है। सब इंजीनियर जुगल सिंह ने बताया कि संतोष रजक बिना लाइसेंस के चांटीडीह में खसरा नंबर 412-2 की 30 डिसमिल जमीन 42 हजार रुपए महीना किराए पर लेकर सालों से अवैध कबाड़ का गोरखधंधा कर रहा था। कबाड़ी के खिलाफ लोगों का रास्ता बंद करने, नाले को पाटने की भी शिकायतें मिली हैं।

fa5b03b6 9ba0 4100 aa4c ed8aa4d009e2 1760622516861

4 दुकानें तोड़ी, 2 को सील किया, 18 पर कार्रवाई

आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि सुबह से शाम तक चली कार्रवाई के दौरान 24 अवैध दुकानों में से 4 दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। वहीं 2 दुकानों को सील किया तथा 18 दुकानों से सामान जब्त करते सीलिंग की कार्रवाई की गई है।

41be2a5d 03a4 4964 be36 04fed8f12f14 1760622516858



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बस सर्विस के कर्मचारियों की पिटाई का VIDEO:रायगढ़ में साइड देने की बात को लेकर विवाद, युवकों ने दफ्तर में तोड़फोड़ भी की

April 27, 2026

बलरामपुर थाना के सामने सरकारी क्वार्टर में चोरी:महिला अधिकारी के घर से गैस सिलेंडर पार, पुलिस जांच में जुटी

April 27, 2026

अकबर बोले-महिला आरक्षण पर भाजपा लोगों को गुमराह कर रही:पूर्व मंत्री ने कहा-कानून पहले ही हो चुका लागू, निंदा प्रस्ताव का कोई असर नहीं

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068942
Views Today : 97
Views Last 7 days : 1012
Views Last 30 days : 4126
Total views : 89928
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.