![]()
थाने में जब्त कार और आरोपी। भास्कर न्यूज | जांजगीर अकलतरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान करन केंवट (20) निवासी लगरा थाना सीपत जिला बिलासपुर के रूप में हुई
.
दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया और कार में घुमाने के बहाने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर जबरन अनाचार किया। जब पीड़िता ने विवाह की बात कही तो आरोपी ने टालमटोल करते हुए इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे सीपत बिलासपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।
<



