Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ACCU raids history-sheeter Ravi Sahu’s house at midnight | हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर आधी रात पुलिस की रेड: गांजा-शराब और डेढ़ लाख कैश जब्त, घर में सो रहा हिस्ट्रीशीटर पुलिस को चकमा देकर फरार – Chhattisgarh News
Breaking News

ACCU raids history-sheeter Ravi Sahu’s house at midnight | हिस्ट्रीशीटर रवि साहू के घर आधी रात पुलिस की रेड: गांजा-शराब और डेढ़ लाख कैश जब्त, घर में सो रहा हिस्ट्रीशीटर पुलिस को चकमा देकर फरार – Chhattisgarh News

By adminDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ravi 11663677953 1766314323
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नए साल के सेलिब्रेशन में आपराधिक घटनाएं ना हो इसलिए गांजा सप्लायर, सटोरियों और आदतन अपराधियों पर कार्रवाई करने का निर्देश एसएसपी ने थाना प्रभारियों और एसीसीयू की टीम को दिया है।

.

कोतवाली थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और गांजा सप्लायर रवि साहू को पकड़ने के लिए शुक्रवार-शनिवार देर रात एसीसीयू टीम और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने उसके घर में दबिश दी। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही हिस्ट्रीशीट रवि साहू छत के रास्तों से फरार हो गया।

रवि साहू को पूर्व में गिरफ्तार करके पुलिस जुलूस निकाल चुकी है।

रवि साहू को पूर्व में गिरफ्तार करके पुलिस जुलूस निकाल चुकी है।

रेड मारने पहुंचे अफसरों ने मौके से उसके साथी मोहम्मद रफीक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रफीक के पास से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें सट्टा-पट्टी से जुड़े कागजात और करीब डेढ़ लाख रुपए नकद मिले। इसके अलावा घर की तलाशी में शराब और गांजा भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। बरामद सामग्री के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।

रायपुर में सरप्राइज चेकिंग करते पुलिस अधिकारी।

रायपुर में सरप्राइज चेकिंग करते पुलिस अधिकारी।

हिस्ट्रीशीटर रवि साहू पर 79 केस दर्ज

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रवि साहू रायपुर का कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ अब तक 79 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। इनमें हत्या, चाकूबाजी, तस्करी, अवैध शराब और गांजा कारोबार जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। वह कई बार जिला बदर भी किया जा चुका है, लेकिन हर बार जेल से बाहर आते ही फिर से अवैध गतिविधियों में सक्रिय हो जाता है।

आदतन अपराधी मुकेश बनिया।

आदतन अपराधी मुकेश बनिया।

मुकेश बनिया भी फरार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसीसीयू की टीम ने इसी दौरान मुकेश गुप्ता उर्फ बनिया के घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि मुकेश पिछले एक महीने से फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इधर, देर रात तक कोतवाली पुलिस कार्रवाई में जुटी रही। इस दौरान कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

11 बकरियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मुंगेली के डुमरहा खार में पानी पीने के बाद मरी मिली बकरियां, प्रशासन जांच में जुटा

June 24, 2026

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075250
Views Today : 6
Views Last 7 days : 2192
Views Last 30 days : 9851
Total views : 104273
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.