![]()
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने बुधवार देर शाम सूरजपुर के सहकारी निरीक्षक अभिषेक सोनी को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सहकारिता निरीक्षक अभिषेक सोनी ने संविदा लेखपाल पद पर नियुक्ति के लिए शिकायतकर्ता से डेढ़ ला
.
जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार के राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) द्वारा जिला सूरजपुर के विकासखंड रामानुजनगर, प्रेमनगर, सूरजपुर, भैयाथान एवं प्रतापपुर में छग सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 के तहत कुल 5 बहु उद्देशीय किसान उत्पादक सहकारी समितियों का गठन किया गया है। इनमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी/ प्रबंधक तथा लेखपाल के पदों पर 3 वर्ष के लिए संविदा नियुक्ति किया जाना है।
शिकायतकर्ता प्रतापपुर ब्लॉक के करसी निवासी शुभम जायसवाल ने मां समलेश्वरी बहु उद्देशीय कृषक उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित, टुकुडांड, जिला सूरजपुर के लेखपाल पद के लिए आवेदन किया था। 01 दिसंबर 2025 को जारी पात्र-अपात्र सूची में उनका नाम पात्र सूची में आया। इसके बाद 5 दिसंबर 2025 को दक्षता परीक्षण, साक्षात्कार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, टाइपिंग टेस्ट एवं इंटरव्यू के लिए आदेश जारी हुआ, जिसमें शुभम ने सफलतापूर्वक भाग लिया।
नियुक्ति आदेश जारी करने मांगी डेढ़ लाख की रिश्वत चयन सूची जारी करने वाले प्राधिकृत अधिकारी सहकारी निरीक्षक अभिषेक सोनी ने नियुक्ति आदेश जारी करने के एवज में शुभम से 1.50 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने अधिक राशि देने से इनकार किया, तो आरोपी ने 1 लाख रुपए पर अड़ गया। अंततः बातचीत के बाद 80 हजार रुपए पर सहमति बनी। इसमें आज 40 हजार रुपए की पहली किस्त देने का वादा शिकायतकर्ता ने किया।
सहकारिता निरीक्षक अभिषेक सोनी ने धमकी दी कि 17 दिसंबर 2025 तक पैसे नहीं लाएंगे तो किसी अन्य को नियुक्ति दे दी जाएगी। शुभम जायसवाल ने इसकी शिकायत ACB सरगुजा से कर दी।
एसीबी की टीम सूरजपुर पहुंची। रात 8.25 बजे शुभम 40 हजार रुपए लेकर आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सूरजपुर के उपायुक्त सहकारिता कक्ष क्रमांक 01 पहुंचे। वहां उन्होंने आरोपी अभिषेक सोनी को रिश्वत की पहली किस्त सौंपी। नोटों को आरोपी ने अपने जैकेट की जेब में रख लिया और नियुक्ति आदेश कल 18 दिसंबर 2025 को देने का आश्वासन दिया। तभी ACB टीम ने दबिश देकर अभिषेक सोनी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
ACB अंबिकापुर के DSP प्रमोद कुमार खेस ने बताया कि शुभम का टाइप शुदा आवेदन आज ही प्राप्त हुआ था, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई है।
<
