Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ACB-EOW raid in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की रेड: पटवारी से RI बने अधिकारियों पर एक्शन; रायपुर-बिलासपुर सहित 20 स्थानों पर कार्रवाई – Chhattisgarh News
Breaking News

ACB-EOW raid in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की रेड: पटवारी से RI बने अधिकारियों पर एक्शन; रायपुर-बिलासपुर सहित 20 स्थानों पर कार्रवाई – Chhattisgarh News

By adminNovember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
acbofficechhattisgarh1706527643 1763525262
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में एसीबी–ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम 19 नवंबर की तड़के सुबह कार्रवाई के लिए पहुंची है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में एक साथ 20 ठिकानों पर छापेमारी की।

.

कार्रवाई का फोकस उन अधिकारियों पर है, जो पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बने थे और जिनके खिलाफ लंबे समय से अनियमित चयन एवं अवैध संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें लंबित थीं।

गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर एक्शन

जानकारी के मुताबिक, पटवारी से आरआई बने अधिकारियों के घर पर छापेमारी की गई है। बता दें कि, 2024 में पटवारी से आरआई बनने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सरकार को मिली थी। इसी संबंध में यह रेड मारी गई है।

7 जिलों में दबिश

एसीबी के अधिकारियों के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, गरियाबंद, अंबिकापुर, महासमुंद और जगदलपुर में अलग-अलग टीमों ने सुबह ही दबिश दी।

अधिकारियों के आवास, कार्यालय, निजी ठिकानों, और पैतृक संपत्तियों की गहन जांच की जा रही है। टीमों के पास डिजिटल उपकरण, बैंक विवरण, प्रॉपर्टी कागजात और संदिग्ध ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज जब्त करने की जानकारी मिली है।

संदेह के बाद कार्रवाई

जांच एजेंसी को संदेह है कि पटवारी से RI बनने की परीक्षा में गंभीर गड़बड़ियां, फर्जी अंक, बाहरी दबाव और लाभ पहुंचाने जैसे आरोप सही साबित हो सकते हैं।

कई अधिकारियों की संपत्ति उनकी आय के अनुपात से कहीं अधिक पाई गई है, जिस आधार पर छापेमारी की कार्रवाई तेज की गई।

नकदी, जेवर जब्त

कुछ स्थानों से नकदी, सोने–चांदी के गहने, उच्च मूल्य की संपत्तियों के कागज, और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने की खबर है। हालांकि विभाग की ओर से आधिकारिक बयान छापेमारी के समापन के बाद ही जारी किया जाएगा।

हालांकि पूरी कार्रवाई की अब तक अधिकृत पुष्टि एसीबी-ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने नहीं की है।

2024 में सिलेक्शन पर सवाल उठाए थे

07 जनवरी 2024 को हुई इस परीक्षा में 2600 से ज्यादा पटवारियों ने हिस्सा लिया। 29 फरवरी 2024 को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 216 पटवारियों का चयन प्रशिक्षण के लिए हुआ।

हालांकि इनमें से सिर्फ 13 अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन हुआ, लेकिन जांच कमेटी ने 22 के सिलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। लेकिन शिकायतों में यह प्रमुख मुद्दा बना कि परीक्षा में बड़ी संख्या में परिवारजनों या करीबी रिश्तेदारों को सुनियोजित तरीके से बैठाया गया।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

RI-भर्ती में 72 रिश्तेदार बैठे…चयन 13 का:जांच कमेटी ने 22 का सिलेक्शन बताया, कैंडिडेट बोला- मैं जनरल, लेकिन OBC–ST को रिश्तेदार बता दिया

2024 को हुई इस परीक्षा में 2600 से ज्यादा पटवारियों ने हिस्सा लिया था।

2024 को हुई इस परीक्षा में 2600 से ज्यादा पटवारियों ने हिस्सा लिया था।

छत्तीसगढ़ में राजस्व भर्ती परीक्षा (RI) 2024 में गड़बड़ी की शिकायत के बाद जांच कमेटी की रिपोर्ट पर ही सवाल उठ रहे हैं। RTI से मिले दस्तावेजों के आधार पर जिन अभ्यर्थियों को जांच कमेटी ने रिश्तेदार बताया उनमें से कई अभ्यर्थी एक-दूसरे को जानते तक नहीं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जमानत के नाम परिवार से 75 हजार की ठगी:जेल से छूटे आरोपी ने युवक के परिवार को झांसे में लिया, FIR दर्ज

April 20, 2026

रायपुर में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम:राज्य स्तरीय बैठक में फैसला, समूह नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता में जुटेंगे वालंटियर्स

April 20, 2026

रायपुर में अग्र सेवा सोसायटी की बैठक:सोलर सिस्टम, डायलिसिस सेवा केंद्र सहित कई योजनाओं पर सहमति, बर्ड्स टावर निर्माण का निर्णय

April 20, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068104
Views Today : 142
Views Last 7 days : 1086
Views Last 30 days : 4182
Total views : 89058
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.