भास्कर न्यूज | जांजगीर जांजगीर थाना पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए अवैध रूप से नशीली टेबलेट बेचने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि केरा रोड पेट्रोल पंप के पास कुछ लोग नशीली टे
.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। इस प्रकरण में आरोपी का एक साथी बाबा उर्फ संतोष सूर्यवंशी, निवासी कोसमंदा थाना चांपा, घटना के बाद से फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना जांजगीर की टीम ने घेराबंदी कर बाबा उर्फ संतोष सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 320 नशीले टेबलेट बरामद किए। इसकी कीमत 3,168 रुपए आंकी गई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसके खिलाफ धारा 21(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे भी न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
<
