Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » AAP’s national general secretary on a three-day visit to Chhattisgarh | आप के राष्ट्रीय महासचिव तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर: प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत भी रहेंगे साथ, संगठन में नई जान भरने की कोशिश – Raipur News
Breaking News

AAP’s national general secretary on a three-day visit to Chhattisgarh | आप के राष्ट्रीय महासचिव तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर: प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत भी रहेंगे साथ, संगठन में नई जान भरने की कोशिश – Raipur News

By adminDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 20 at 64629 pm 1766298584
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक आज से तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत भी प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। इस दौरे को पार्टी संगठन के लिए अहम माना जा रहा है।

.

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि प्रवास के दौरान डॉ. संदीप पाठक प्रदेश संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान डॉ. संदीप पाठक और मुकेश अहलावत केनाल रोड स्थित आम आदमी पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ के हित में जमीनी स्तर पर काम कर रहे सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत

प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत

जायसवाल के अनुसार, हाल ही में पार्टी संगठन का विस्तार किया गया है, जिसमें नए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। इस दौरान दोनों नेता सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन और आगामी कार्ययोजना को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।

प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत दुर्ग और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ संगठन की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी और रणनीति पर चर्चा होगी।

प्रदेश महासचिव सूरज उपाध्याय ने बताया कि यह दौरा 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि मुकेश अहलावत के सहप्रभारी बनने के बाद प्रदेश संगठन में नई ऊर्जा देखने को मिली है और पदाधिकारियों में जिम्मेदारी और गंभीरता बढ़ी है।

अपने प्रवास के दौरान डॉ. संदीप पाठक प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक बैठकें और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे छत्तीसगढ़ की राजनीतिक स्थिति, जनता से जुड़े मुद्दों और पार्टी की आगामी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय है। पार्टी का दावा है कि राष्ट्रीय संगठन महासचिव का यह दौरा प्रदेश संगठन को नई दिशा और मजबूती देगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075245
Views Today : 1
Views Last 7 days : 2187
Views Last 30 days : 9846
Total views : 104268
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.