Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A woman died in an elephant attack | कोरबा में हाथी के हमले से महिला की मौत: एक सप्ताह में तीसरी, 24 घंटे में दूसरी घटना, पति ने भागकर बचाई जान – Korba News
Breaking News

A woman died in an elephant attack | कोरबा में हाथी के हमले से महिला की मौत: एक सप्ताह में तीसरी, 24 घंटे में दूसरी घटना, पति ने भागकर बचाई जान – Korba News

By adminDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1c66fcfc f556 48a9 b0b4 ce9c528cb173 1766043136118
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में जंगली हाथियों का आतंक जारी है। कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह में हाथियों के हमले में यह तीसरी मौत है, जबकि पिछले 24 घंटे में यह दूसरी घटना है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

.

घटना कटघोरा वनमंडल के जटगा वन परिक्षेत्र के ग्राम बिंझरा की है। तड़के सुबह गांव से लगे जंगल में शौच के लिए गए पति-पत्नी पर एक दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। हाथी को देखते ही पति जान बचाकर भाग निकला, लेकिन हाथी ने महिला को दौड़ाकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

8172086d 96d9 48ee 94c5 ca33b97987e8 1766043136115

शौच के दौरान हाथी से सामना

मृतका की पहचान 36 वर्षीय मीना बाई के रूप में हुई है, जो रामकुमार की पत्नी थीं। शौच कर लौटते समय दोनों का हाथी से सामना हुआ था। इससे 24 घंटे पहले चैतमा वन परिक्षेत्र में भी हाथी के हमले की घटना सामने आई थी। वहां पति-पत्नी घर के आंगन में सो रहे थे, तभी हाथी ने हमला कर पत्नी को कुचल दिया।

पति खाट के नीचे छिपकर बचाई थी जान

पति खाट के नीचे छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहा था। लगभग पांच दिन पहले बिलासपुर रेंज में भी एक महिला की हाथी के हमले में मौत हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि वही दंतैल हाथी अपने झुंड से बिछड़कर बिलासपुर रेंज से कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में पहुंचा है और लगातार मानव बस्तियों के करीब घूम रहा है।

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील

कटघोरा के डीएफओ निशांत झा ने बताया कि वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतका के परिजनों को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। दंतैल हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट:हल्की हवाओं और बारिश से मिली राहत, आज 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

June 23, 2026

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.