Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A truck crushed a woman at Durg Pulgaon Chowk. | दुर्ग पुलगांव चौक पर ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत: काम पर जाने के लिए निकली थी, पहिए के नीचे आई; चालक फरार – durg-bhilai News
Breaking News

A truck crushed a woman at Durg Pulgaon Chowk. | दुर्ग पुलगांव चौक पर ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत: काम पर जाने के लिए निकली थी, पहिए के नीचे आई; चालक फरार – durg-bhilai News

By adminDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a8a8de92 16c6 40b6 a124 d6e4bbecf889 1766724696072
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग शहर के पुलगांव चौक पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। सुबह करीब 7 बजे काम पर जा रही महिला को ट्रक ने रौंद दिया और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद चौक पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित भी हुआ था।

.

मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान कोल्हापुरी निवासी उत्तरा (50 साल) के रूप में हुई है। वह केपीएस स्कूल में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थीं। उत्तरा रोज की तरह सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थीं।

कोल्हापुरी निवासी उत्तरा की सड़क हादसे में मौत हो गई।

कोल्हापुरी निवासी उत्तरा की सड़क हादसे में मौत हो गई।

शव बुरी तरह क्षत-विक्षत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा पुलगांव चौक पर तब हुआ जब राजनांदगांव की ओर से आ रहा एक ट्रक बालोद की दिशा में मुड़ रहा था। इसी दौरान ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलगांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है।

f7c1a4f8 7692 453b 8235 c333a8e16ac6 1766724696071

इस रोड में पहले भी हो चुके है हादसे

यह पुलगांव चौक पर हुई पहली घटना नहीं है। यह चौक पहले भी कई सड़क हादसों का गवाह रहा है। क्षेत्र में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और यातायात नियंत्रण की कमी को लेकर सुरक्षा संबंधी सवाल फिर से उठने लगे हैं।

उत्तरा की मौत की खबर से उनके परिवार में शोक का माहौल है। परिवार का कहना है कि उत्तरा ही उनके घर की रोजी-रोटी का मुख्य जरिया थीं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF Jawan Suicide in Balrampur

June 25, 2026

शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

June 25, 2026

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075494
Views Today : 353
Views Last 7 days : 2250
Views Last 30 days : 10212
Total views : 104820
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.