Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A pregnant woman was carried on a cot across the river. VIDEO | गर्भवती को खाट पर लाद कर नदी पार कराया VIDEO: गरियाबंद में प्रसव के लिए अस्पताल ले गए; कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति – Gariaband News
Breaking News

A pregnant woman was carried on a cot across the river. VIDEO | गर्भवती को खाट पर लाद कर नदी पार कराया VIDEO: गरियाबंद में प्रसव के लिए अस्पताल ले गए; कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति – Gariaband News

By adminOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 111 1759480225
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गरियाबंद जिले में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। दशहरा के दिन 7 तहसीलों में 471 मिमी बारिश दर्ज की गई, और दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच, अमाड़ नदी में एक प्रसव पीड़िता को खाट पर लादकर नदी पार कराने का वीडियो सामने आया है।

.

यह घटना मैनपुर तहसील क्षेत्र की है, जहां देवझर अमली की रहने वाली पिंकी नेताम (24 साल) को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने उन्हें एक खाट पर लिटाया और गिरने से बचाने के लिए बांध दिया। इसके बाद, सावधानीपूर्वक उन्हें उफनती नदी पार कराकर देवभोग ले जाया गया।

सावधानीपूर्वक उफनती नदी पार किया।

सावधानीपूर्वक उफनती नदी पार किया।

खाट पर बैठाकर गर्भवती महिला को अस्पताल ले गए।

खाट पर बैठाकर गर्भवती महिला को अस्पताल ले गए।

सबसे ज्यादा बारिश अमलीपदर में हुई

दशहरा के दिन सबसे अधिक बारिश अमलीपदर तहसील में 101 मिमी दर्ज की गई। मैनपुर में 90.4 मिमी और फिंगेश्वर में 95.8 मिमी वर्षा हुई। लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और दशहरा पर्व का उत्साह भी फीका पड़ गया।

कई जगहों में बाढ़ की स्थिति

नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। देवभोग के बेलाट नाला पर तहसीलदार अजय चंद्रवंशी अपने अमले के साथ पहुंचे और रस्सी से बैरिकेडिंग कर दी, ताकि कोई भी आवाजाही न कर सके और किसी अनहोनी से बचा जा सके।

कई गांव में नदी नाले उफान पर है।

कई गांव में नदी नाले उफान पर है।

छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। रायपुर सहित कई क्षेत्रों में रातभर वर्षा होती रही और शुक्रवार (3 अक्टूबर) सुबह से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश का यह दौर जारी रह सकता है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो सबसे अधिक वर्षा पखांजूर में 60 मिमी दर्ज की गई है। वहीं, राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री पेंड्रारोड में रिकॉर्ड किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर समेत प्रदेश की आईटीआई रिक्त सीटों पर आवेदन शुरू:15 जून तक ऑनलाइन पंजीयन, कोपा, स्टेनो हिन्दी सहित विभिन्न कोर्स में मिलेगा प्रवेश

June 3, 2026

Farmhouse Murder, CGPSC Scam ED Raid, Driver Burnt, Lightning Deaths

June 3, 2026

बिलासपुर में कल सुशासन तिहार में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय:27 करोड़ के एजुकेशन हब, नालंदा परिसर का करेंगे निरीक्षण, लेंगे समीक्षा बैठक

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072802
Views Today : 34
Views Last 7 days : 1523
Views Last 30 days : 5689
Total views : 96328
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.