Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » उत्तर प्रदेश के बाद इस प्रदेश में बुलडोजर ने ढाया कहर,एक साल सत्तर घर किए गए जमींदोज,जमकर हुई पत्थरबाजी,पुलिस ने की यह कार्रवाई………
बिहार

उत्तर प्रदेश के बाद इस प्रदेश में बुलडोजर ने ढाया कहर,एक साल सत्तर घर किए गए जमींदोज,जमकर हुई पत्थरबाजी,पुलिस ने की यह कार्रवाई………

By AdminJuly 3, 2022Updated:July 3, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
IMG 20220703 WA0021
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर। रविवार को बुलडोजर ने बिहार की राजधानी पटना में जमकर कहर बरपाया। पुलिस बल के साथ पहुंची प्रशासन की टीम ने यहां के नेपाली नगर के 70 मकानों को जमींदोज कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से भरे बरसात में कई परिवारों के सिर से छत छिनने की नौबत आ गई है। इस कार्रवाई के दौरान प्रभावित लोगों ने प्रशासन की टीम और पुलिस बल पर पत्थरों से हमला किया। इसमें सीएसपी सहित पुलिस के जवानों को चोटें आई है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद पटना की राजनीति गरमा गई है। दरअसल,बिहार की राजधानी पटना के दीघा इलाके के राजीव नगर पुलिस थाना क्षेत्र के नेपाली नगर के एक हिस्से पर बिहार हाउसिंग बोर्ड को आबंटित किया गया था। इस भू खंड पर 70 लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिया था। इस भूखंड से अवैध कब्जे को खाली कराने के लिए सीईओ ने पहले ही नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद कब्जाधारियों ने राजनीतिक पहुंच का प्रयोग कर,प्रशासन की कार्रवाई को रूकवाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके। अवैध कब्जा हटाने के लिए रविवार की सुबह भारी पुलिस बल और 40 बुलडोजर सहित प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मकानों को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। सकते में आए कब्जाधारियों ने पहले तो राजनीति पहुंच का इस्तेमाल करने का प्रयास किया,लेकिन जब राजनेताओं का एप्रोच नहीं चला तो वे पथराव में उतर आए। पथराव में पटना के सीएसपी अंबरिश राहुल घायल हुए हैं। हुडदंगियों को खदेड़ने के लिए पुलिस बल ने आंसु गैस के गोले दाग कर बल प्रयोग किया है।

bihar buldojar पटना में बवाल बिहार बुलडोजर
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

केरल मे मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ छत्तीसगढ़ का मजदूर,बांग्लादेशी होने के संदेह मे पीट-पीट कर ले ली जान द

December 20, 2025

जिलेवासियों ने पुण्य तिथि पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव को दी श्रद्वांजलि

December 20, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

065721
Views Today : 146
Views Last 7 days : 917
Views Last 30 days : 2261
Total views : 86526
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.