Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A massive fire broke out at the Manikanchan Centre in Dhamtari. | धमतरी के मणिकंचन केंद्र में लगी भीषण आग: कचरा अलग करने के बाद हुई घटना, 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू – Dhamtari News
Breaking News

A massive fire broke out at the Manikanchan Centre in Dhamtari. | धमतरी के मणिकंचन केंद्र में लगी भीषण आग: कचरा अलग करने के बाद हुई घटना, 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू – Dhamtari News

By adminDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a2f43f8d 70ca 4f13 b1fc d1de0417d801 1766669168710
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड स्थित मणिकंचन केंद्र में भीषण आग लग गई। इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को करीब चार घंटे का समय लगा।

.

मणिकंचन केंद्र से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग का धुआं कई फीट ऊंचाई तक फैल गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने धुएं के गुबार को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

ddfd3e17 45e4 48f8 90bc d2ed9f61c61b 1766669168710

स्वच्छता दीदियों के कचरा अलग करने के बाद हुई घटना

बताया जा रहा है कि मगरलोड के इस मणिकंचन केंद्र में स्वच्छता दीदियों द्वारा रोजाना की तरह सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके रखा गया था। कचरा रखने के बाद वे घर चली गई थीं। इसके बाद अचानक केंद्र में आग लग गई।

cc72c26a 583c 46df 8cf2 7e6921237647 1766668740524

चार घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल की गाड़ियां तीन बार पानी भरकर मौके पर पहुंचीं और लगातार आग बुझाने का प्रयास किया। मगरलोड पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को आग से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग चार घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

इस आगजनी में मणिकंचन केंद्र में रखा सूखा और गीला कचरा जलकर राख हो गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने का स्पष्ट कारण और कुल कितने का नुकसान हुआ है, यह अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075472
Views Today : 233
Views Last 7 days : 2130
Views Last 30 days : 10092
Total views : 104700
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.