Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A lifeline for health in urban slums: Over 68,000 patients receive free treatment in Kondagaon | शहरी स्लम में स्वास्थ्य की संजीवनी: कोंडागांव में 68 हजार से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज – Kondagaon News
Breaking News

A lifeline for health in urban slums: Over 68,000 patients receive free treatment in Kondagaon | शहरी स्लम में स्वास्थ्य की संजीवनी: कोंडागांव में 68 हजार से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज – Kondagaon News

By adminDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


.

जिले में संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जरूरतमंद शहरी नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य शहरी स्लम क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और वंचित वर्ग को उनके घर के पास निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

नगर पालिका परिषद कोंडागांव के विभिन्न वार्डों में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का संचालन कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे के नेतृत्व में किया जा रहा है। योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले में अब तक करीब 68 हजार मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इनमें से 62 हजार से अधिक मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी गईं, जबकि 24 हजार से अधिक लोगों की लैब जांच बिना किसी शुल्क के की गई है।स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन की टीम उपलब्ध रहती है। योजना के अंतर्गत नागरिकों को 170 प्रकार की दवाइयां और 41 प्रकार की लैब जांच की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाती है। इससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो पा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल और उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी द्वारा नियमित रूप से योजना की समीक्षा की जाती है।

इसके साथ ही शहर के सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के लिए प्रतिमाह स्वास्थ्य जांच की विशेष व्यवस्था की गई है। इससे उनके स्वास्थ्य और कार्यक्षमता में सुधार देखा जा रहा है। योजना के एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर जय संचेती ने बताया कि जिले में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित हैं, जो केशकाल, कोंडागांव और फरसगांव क्षेत्रों में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि बाजार जाते समय एक महिला को सांड ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सौभाग्य से पास में मौजूद मोबाइल मेडिकल यूनिट ने तत्काल इलाज कर उसकी जान बचाई। इसके अलावा स्कूलों में भी मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से बच्चों का समय पर इलाज किया जा रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होती। मौसमी बीमारियों की पहचान, टिटनेस टीकाकरण, राजमिस्त्री, मजदूर और दिहाड़ी श्रमिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच से यह योजना शहरी गरीबों के लिए संजीवनी बनकर सामने आ रही है।

यह है योजना का लाभ {मोबाइल मेडिकल यूनिट से अब तक 68 हजार मरीजों का इलाज {62 हजार से अधिक मरीजों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध {24 हजार से ज्यादा लोगों की निशुल्क लैब जांच {170 प्रकार की दवाइयां और 41 तरह की जांच की सुविधा {केशकाल, कोंडागांव व फरसगांव में 2 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय {सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, मजदूरों व स्कूल बच्चों को नियमित स्वास्थ्य सेवा



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

BJP में छत्तीसगढ़ का बढ़ा कद:पहले नड्डा, अब नबीन बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन-सियासत में बदलाव दिखेंगे, स्थानीय मुद्दे दिल्ली तक पहुंचेंगे

January 21, 2026

रायपुर सदर बाजार में सर्राफा दुकान से चोरी:खरीददारी करने पहुंची महिला ने सोने के चेन चुराए; CCTV में दिखा चेहरा, तलाश जारी

January 21, 2026

Chhattisgarh Police Deny Papa Rao Killed; Telangana BJP Claims Encounter

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056041
Views Today : 31
Views Last 7 days : 1957
Views Last 30 days : 6952
Total views : 72311
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.