लेनदारी के चलते एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर सुसाइड की कोशिश की। इस घटना में उसका दाहिना हाथ कट गया।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 57 लाख रुपए की लेनदारी के चलते एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर सुसाइड की कोशिश की। इस घटना में उसका दाहिना हाथ कट गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की ह
.
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का नाम लोकेश चंद्राकर (27) है। जो कि बेमचा गांव का रहने वाला है। वह पूर्व कांग्रेस विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के करीबी ठेकेदार अविनाश चंद्राकर के साथ पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करता है। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें लेनदारी का जिक्र है।
घटना के पहले लोकेश की पैसों को लेकर अविनाश चंद्राकर से बात भी हुई थी। परिजनों का कहना है कि दीपावली के बाद से पेमेंट नहीं मिलने के कारण लोकेश लगातार मानसिक तनाव में था। हालांकि, इस मामले में ठेकेदार से संपर्क किया गया, लेकिन उसका मोबाइल बंद होने के कारण बात नहीं हो पाई।

युवक को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।

युवक का दाहिना हाथ कट गया है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, अविनाश चंद्राकर पेशे से ठेकेदार है। जो कि कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का करीबी है। लोकेश, अविनाश को चाचा कहता है और उसी साथ पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करता था। आरोप है कि अविनाश चंद्राकर पर लोकेश के 57 लाख रुपए बकाया थे।
दीपावली के बाद से भुगतान नहीं मिलने के कारण वह लगातार मानसिक तनाव में था। ऐसे में मंगलवार रात लोकेश सुसाइड की नीयत से बेलसोंड़ा रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे उसका दाहिना हाथ कट गया। हालांकि, इस घटना में उसकी जान बच गई।

सुसाइड नोट में लेनदारी का जिक्र किया गया है।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और सिटी कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल को 08 एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इधर, परिजन भी अस्पताल पहुंचे। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे आरएलसी अस्पताल में भर्ती किया है।
घटना के पहले दोनों के बीच हुई थी बात
घटना के कुछ घंटे पहले लोकेश की फोन पर अविनाश चंद्राकर से बातचीत हुई थी। कॉल रिकॉर्ड में लोकेश रोते हुए अविनाश से कहता है कि वह समझ नहीं पा रहा है कि भगवान उसकी परीक्षा ले रहे हैं या फिर अविनाश। इस पर अविनाश जवाब देता है कि इसे एक तरफ से परीक्षा ही समझो।
बातचीत के दौरान लोकेश कहता है कि पेमेंट आ गया है, लेकिन वह पिछले 5–6 दिनों से लगातार फोन लगा रहा है और उसका फोन नहीं उठाया जा रहा। इस पर अविनाश कहता है कि अब क्या समझ आया। जवाब में लोकेश कहता है कि वह मरने के लिए निकला है, ऐसे में उसे और क्या समझ आएगा।

लोकेश, ठेकेदार अविनाश को चाचा कहता है। सुसाइड नोट में चाचा कहकर उसने कई बातें लिखी है।
लोकेश को करना था लेबर का भुगतान
लोकेश के पिता भोला प्रसाद चंद्राकर और मामा के.आर चंद्राकर ने दैनिक भास्कर को बताया कि लोकेश पिछले पांच सालों से कांग्रेस के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के करीबी ठेकेदार अविनाश चंद्राकर के साथ पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में अलग-अलग निर्माण कार्य कर रहा था। अविनाश पर लोकेश के 57 लाख रुपए बकाया थे।
दीपावली के बाद से वह पैसों को लेकर काफी परेशान था, क्योंकि उसे मार्केट में निर्माण सामग्री और लेबर का भुगतान करना था। अविनाश बकाया राशि देने में टालमटोल कर रहा था और उसके कॉल भी नहीं उठा रहा था, जिससे लोकेश दबाव में था।

लोकेश के पिता भोला प्रसाद चंद्राकर और मामा के.आर चंद्राकर ने मामले की शिकायत की है।
निर्माण कार्य देखने निकला था
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह मचेवा में स्थित महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य देखने निकला था। इसके बाद रात साढ़े 10 बजे हादसे की जानकारी मिली। पिता ने पुलिस को फोन कॉल रिकॉर्ड, सुसाइड नोट, डायरी में दर्ज लेनदेन का हिसाब और अविनाश चंद्राकर के खिलाफ एक लिखित शिकायत सौंपी है।
लेनदेन से जुड़ा सिविल मामला- ASP
इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि भोला प्रसाद चंद्राकर का आवेदन मिला है। अविनाश चंद्राकर से 56 लाख रुपए की राशि लेनी थी, लेकिन भुगतान में टालमटोल किए जाने के कारण युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। प्रथम दृष्टया यह आपसी पैसों के लेनदेन से जुड़ा सिविल मामला प्रतीत होता है। जांच की जा रही है।
……………………………………
यह खबर भी पढ़ें…
ट्रेलर के नीचे कूदी महिला…सुसाइड का LIVE VIDEO: कोरबा में बैंक से पैसे निकालकर सड़क किनारे खड़ी थी; सिर को कुचलते हुए निकला वाहन

कोरबा में ट्रेलर के नीचे कूदकर महिला ने किया था सुसाइड।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को एक महिला ने तेज रफ्तार ट्रेलर के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला बैंक से पैसे निकालकर सड़क किनारे खड़ी थी। यह घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। महिला के पति की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर…
<
