Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » A 5-foot cobra was trapped in a basket in Korba. | कोरबा में 5 फीट का कोबरा बास्केट में फंसा: दुकानदार भागा, नोवा नेचर टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया – Korba News
Breaking News

A 5-foot cobra was trapped in a basket in Korba. | कोरबा में 5 फीट का कोबरा बास्केट में फंसा: दुकानदार भागा, नोवा नेचर टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया – Korba News

By adminSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bfc4301c d8fb 4ea6 a9ca 854f448798c8 1759058868743
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में एक राशन दुकान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्लास्टिक बास्केट में 5 फीट का कोबरा फंसा हुआ मिला। सांप को फन फैलाए और फुंकार मारते देख दुकानदार डरकर दुकान छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

.

दुकानदार ने किसी तरह हिम्मत कर उस प्लास्टिक बास्केट को दुकान से बाहर निकाला। कोबरा उसमें पूरी तरह से फंसा हुआ था और आसानी से बाहर नहीं निकल पा रहा था।

इसकी सूचना नोवा नेचर संस्था के जितेंद्र सारथी को दी गई। कुछ देर बाद संस्था के सचिव मोइज अहमद और बबलू मारवा दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी से प्लास्टिक के बकेट को धारदार हथियार से काटा।

872fefbe e550 4369 995e 3397395e577a 1759058868740

स्नेक कैचर ने कोबरा सांप को बकेट से सुरक्षित निकाला

काफी मशक्कत के बाद कोबरा सांप बकेट से बाहर निकलने में कामयाब रहा, जिससे उसकी जान बच गई। सांप के सुरक्षित निकलने के बाद दुकान मालिक ने राहत की सांस ली। बाद में कोबरा को सुरक्षित उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

दुकान संचालक नीतीश साहू ने बताया कि ग्राहक सामान लेने दुकान पर आए थे। जब वह सामान लेने अंदर गए, तो सांप को प्लास्टिक की टोकरी में फंसा देखा। फन और फुंकार सुनकर वह तुरंत दुकान छोड़कर बाहर भागे और स्नेक कैचर टीम को सूचना दी।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि उनकी संस्था को प्रतिदिन जिले भर से कोबरा, करैत, अजगर, अहिराज, धमना, बेलिया करैत और दण्ड करैत जैसे विभिन्न सांपों के रेस्क्यू के लिए लगभग 30 कॉल आते हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि जहरीले सांप दिखने पर उनके पहुंचने तक दूरी बनाए रखें और उन पर नजर रखें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा DTO कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप:युवा कांग्रेस ने DTO को हटाने की मांग की, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

June 2, 2026

सर्वमंगला में ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन को अंतिम चेतावनी:कोरबा में रानी गुफा जीर्णोद्धार, धूल समस्या पर 5 जून को सुशासन तिहार का विरोध

June 2, 2026

रायपुर के क्वींस क्लब में होगा बड़ा बदलाव:25 करोड़ से बनेंगे होटल रूम, जिम, पूल और मॉडर्न स्पोर्ट्स फैसिलिटी; PPP मॉडल पर चलेगा

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072764
Views Today : 41
Views Last 7 days : 1680
Views Last 30 days : 5680
Total views : 96288
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.