Uncategorized
आईआईटी भिलाई की स्थानीय उद्योगों को मजबूत बनाने की पहल, रिवर्स इंजीनियरिंग से सिखाएगा आयातित कलपुर्जे बनाना

बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और आइआइटी भिलाई के सहयोग से भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रयुक्त आयातित कलपुर्जों के स्वदेशी विकल्प तैयार किए जाएंगे। रिवर्स इंजीनियरिंग के जरिए स्थानीय उद्योगों और एमएसएमई को उन्नत तकनीकी सहयोग मिलेगा। इससे विदेशी निर्भरता घटेगी, उत्पादन लागत में कमी आएगी, नए रोजगार सृजित होंगे और मेक इन इंडिया अभियान को मजबूती मिलेगी।




