Uncategorized

सिगरेट मांगने पर झगड़ा, दोस्त की चाकू मारकर हत्या:पीजी में गर्लफ्रेंड से बदतमीजी के बाद बढ़ा विवाद; राजनांदगांव के 2 युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सिगरेट मांगने को लेकर हुए विवाद में दोस्त की हत्या कर दी। चित्रेश सहारे (26) अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी बहन के साथ दोस्त के PG पहुंचा था। इस दौरान उसका PG में रहने वाले दो लड़कों से विवाद हो गया। दोनों युवकों ने गर्लफ्रेंड से बदतमीजी भी की थी। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। फिर दोनों ने मारपीट करते हुए युवक के पैर और जांघ पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों राजनांदगांव के रहने वाले हैं। दोनों रैपीडो चलाते थे। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरिनगर का है। मृतक बे सिविल इंजीनियरिंग कर चुका था और प्रतियोगी परीक्षाओं सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। इस सिलसिले में पिछले हफ्ते वह दुर्ग आया था। एसबीआई का एग्जाम देने भिलाई में आया था। भिलाई के रुंगटा कैंपस में उसका एग्जाम सेंटर था। पढ़िए हत्या की पूरी कहानी… जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान कवर्धा निवासी चित्रेश सहारे (26) के रूप में हुई है। वह सिविल इंजीनियरिंग कर चुका था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इसी सिलसिले में वह परीक्षा देने दुर्ग आया था। पुलिस के मुताबिक, चित्रेश अपने दोस्त रवि के पीजी रूम में गर्लफ्रेंड और उसकी बहन के साथ पहुंचा था। इसी दौरान पीजी में रहने वाले वैभव मानकर और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हो गया। महिला मित्र के साथ बदतमीजी की बात सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया। विवाद गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने चित्रेश के साथ मारपीट की। इसी दौरान चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू के वार उसके पैर और जांघ में लगे। अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने तोड़ा दम गंभीर रूप से घायल चित्रेश को युवकों और आसपास के लोगों ने तुरंत पास के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीजी में मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। शव को जिला अस्पताल दुर्ग की मर्चुरी में रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला मित्र से जुड़े विवाद की भी जांच ASP शोभराज अग्रवाल ने बताया कि आरोपी राजनांदगांव के रहने वाले हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला मित्र के साथ कथित दुर्व्यवहार और उसके बाद हुए विवाद की भी जांच की जा रही है। …………………. क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… लव-प्रपोजल ठुकराया तो छात्रा पर एसिड अटैक करवाया: चेहरा-आंख झुलसे; कोचिंग में साथ पढ़ते थे, हमले से पहले दोस्त की शादी कराई छत्तीसगढ़ के बालोद में लव प्रपोजल ठुकराने पर हेड कॉन्स्टेबल की बेटी पर दोस्त से एसिड अटैक करवाया गया। 22 साल की छात्रा आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही थी, तभी आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने सिंचाई कॉलोनी में उस पर एसिड फेंका गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button