छत्तीसगढ़

गांधी जयंती पर छत्तीसगढ़ धोबी समाज का सामाजिक एकता अभियान, 2 अक्टूबर को बोरियाखुर्द से होगी शुरुआत

महात्मा गांधी जयंती के मौके पर छत्तीसगढ़ धोबी समाज की ओर से सामाजिक एकता अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे नातिन धोबिन दाई परिसर, बोरियाखुर्द से होगी।

समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर, सामाजिक चिंतक संतराम कन्नौजे और उपाध्यक्ष चंद्रहास निर्मलकर अभियान की शुरुआत करेंगे।

समाज का उद्देश्य क्षेत्र और अलग-अलग गुटों के आधार पर होने वाले भेदभाव को खत्म कर एकता बढ़ाना है। अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में सामाजिक एकता से जुड़े कार्यक्रम किए जाएंगे।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ से रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए मूलचंद निर्मलकर का सम्मान भी किया जाएगा। उन्हें महाराष्ट्र के नागपुर शहर में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का महासचिव बनाया गया है।

समाज के प्रवक्ता हीरालाल निर्मलकर और राजधानी के महासचिव टामन कन्नौजे ने बताया कि कार्यक्रम में सभी जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है।

कार्यक्रम में समाज के भवनों के उद्घाटन को लेकर भी चर्चा होगी। नगर निगम के सहयोग से बने कॉन्फ्रेंस हॉल, बाउंड्रीवॉल, ज्योति जवारा कक्ष, रसोई कक्ष और छात्रावास भवन के उद्घाटन की तारीख तय करने पर विचार किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के लिए अतिथियों के नाम पर भी चर्चा होगी।

बैठक में प्रदेश, जिला और परीक्षेत्र स्तर की कार्यकारिणी के विस्तार की योजना बनाई जाएगी। परीक्षेत्रीय अध्यक्षों को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

इसके साथ ही समाज के आगामी चुनाव की तारीख घोषित करने पर भी चर्चा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button