छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने नशामुक्ति पदयात्रा में की शिरकत, युवाओं को नशे से बचाना सभी की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को राजधानी में देवेंद्र नगर चौक से लाल चौक तक आयोजित नशामुक्ति पदयात्रा में शामिल हुए। इस पदयात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

पदयात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री ने लाल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि युवा स्वस्थ, शिक्षित और कुशल होंगे तथा अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाएंगे तो प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक नशामुक्ति पदयात्रा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने विधायक पुरंदर मिश्रा द्वारा पिछले 27 वर्षों से नशामुक्ति, पौधरोपण और स्वच्छता जैसे विषयों पर पदयात्रा आयोजित किए जाने की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पदयात्राओं से प्रेरित होकर अब तक हजारों लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं और युवाओं से नशामुक्ति का संदेश परिवार, मित्रों और समाज तक पहुंचाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button