Uncategorized

रायगढ़ में बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश, एमपी का युवक गिरफ्तार; 5 दुपहिया वाहन बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने शनिवार को मध्य प्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी यहां अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। पैसे खत्म होने के बाद खर्च चलाने के लिए वह बाइक चोरी करने लगा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चाबी लगी बाइक को निशाना बनाता था। चोरी की बाइक से घूमता था और पेट्रोल खत्म होने के बाद उसे छोड़कर फरार हो जाता था। खर्च चलाने के लिए उसने कुछ बाइक बेच भी दीं। वारदात से जुड़ी CCTV फुटेज भी सामने आई है। CCTV फुटेज में आरोपी पैदल आता और बाइक चोरी कर ले जाते साफ नजर आ रहा है।

पुलिस ने आरोपी के पास से स्कूटी समेत 5 दुपहिया वाहन जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपए है। आरोपी की गिरफ्तारी से कोतवाली थाने में दर्ज बाइक चोरी के 5 मामलों का खुलासा हुआ है।

दरअसल, शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों को देखते हुए कोतवाली पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने अलग-अलग घटनास्थलों के CCTV फुटेज खंगाले। इसमें पांच जगहों पर हुई बाइक चोरी की वारदातों में एक ही संदिग्ध नजर आया।

24 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध गौशाला के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों को संदिग्ध की तस्वीर मोबाइल में दिखाई। लोगों ने उसकी पहचान बाइक से छेड़छाड़ कर भागे युवक के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध की तलाश शुरू की। पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में आरोपी को पीछा कर दौड़ाकर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निर्मल धाकड़ (28) बताया, जो एमपी के ग्वालियर जिले के सिंकपुर रोड निबुआपारा का रहने वाला है। उसने बताया कि वह 12 सितंबर को ग्वालियर से रायगढ़ अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। यहां आने के बाद उसके पैसे खत्म हो गए। इसके बाद खर्च चलाने के लिए वह बाइक चोरी करने लगा।

आरोपी ऐसी बाइक और स्कूटी को निशाना बनाता था, जिनमें चाबी लगी रहती थी। चोरी के बाद वह इन वाहनों से घूमता था। पेट्रोल खत्म होने पर वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो जाता था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 5 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। इनमें एक स्कूटी भी शामिल है। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button