टॉप न्यूज़

बेमेतरा में गायों की मौत के बाद सचिव सस्पेंड:पंचायत सचिव संघ ने खोला-मोर्चा; आदेश वापस लेने नहीं लेने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी




बेमेतरा के ग्राम पंचायत हेमाबंध में गायों की मौत के मामले में पंचायत सचिव प्रकाश कोसले के निलंबन के बाद विवाद बढ़ गया है। जिला पंचायत की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश पंचायत सचिव संघ की बेमेतरा इकाई ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर निलंबन आदेश तत्काल रद्द करने की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रमौल त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सचिव प्रकाश कोसले को पशु क्रूरता नियम के तहत बिना नोटिस, कारण बताए और जांच किए ही निलंबित कर दिया गया। संघ ने इस कार्रवाई को गलत और नियमों के खिलाफ बताया है। सिर्फ सचिव को जिम्मेदार ठहराना गलत बताया पंचायत सचिव संघ का कहना है कि गायों की मौत के लिए केवल पंचायत सचिव को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। संघ के मुताबिक पशुओं की देखरेख और संबंधित व्यवस्थाओं में सरपंच, कोटवार, पटवारी, पशु विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों की भी भूमिका होती है। ऐसे में सिर्फ सचिव पर कार्रवाई करना एकतरफा है। एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम संघ ने निलंबन आदेश एक सप्ताह के भीतर वापस लेने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर जिले के सभी पंचायत सचिवों ने आंदोलन शुरू करने और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। हेमाबंध पंचायत का प्रभार नहीं लेने की चेतावनी संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि ग्राम पंचायत हेमाबंध का प्रभार जिले के किसी अन्य पंचायत सचिव को नहीं दिया जाएगा। अब प्रशासन के फैसले पर नजर है। अगर एक सप्ताह में निलंबन आदेश वापस नहीं लिया गया तो जिले की पंचायतों में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button