राष्ट्रपति से मिले छत्तीसगढ़ के 7 प्रतिभावान स्टूडेंट्स:प्रेसिडेंट मुर्मू ने बच्चों से पढ़ाई और अचीवमेंट के बारे में पूछा, CWSN छात्र को बांधी राखी

![]()
छत्तीसगढ़ के 7 प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रपति भवन जाने और राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिला। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों से बातचीत की। उन्होंने उनकी पढ़ाई, उपलब्धियों और अनुभवों के बारे में पूछा। राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और यहां के विद्यार्थियों की प्रतिभा की भी तारीफ की। बतादें कि शिक्षा मंत्रालय की ओर से 31 जुलाई 2026 को जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। CWSN छात्र को राष्ट्रपति ने बांधी राखी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने CWSN विद्यार्थी नुकेश कुमार वर्मा को राखी बांधी। इस दौरान मौजूद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इसे गर्व और खुशी का पल बताया। कार्यक्रम में छात्राओं ने छत्तीसगढ़ का पारंपरिक सुवा नृत्य भी प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति ने नृत्य देखकर खुशी जताई और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की तारीफ की। ये विद्यार्थी और शिक्षक हुए शामिल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से डॉ. मुक्ति बैस, राज्य नोडल अधिकारी, समग्र शिक्षा रायपुर और चंद्रशेखर मिथलेश, व्याख्याता भौतिकी, शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों के नाम: कु. राजवती पोयाम – नारायणपुर हिमांशु ठाकुर – सुकमा कु. पायल राजानी – दुर्ग कु. रागनी साहू – महासमुंद नुकेश कुमार वर्मा – रायपुर दुर्गेश साहू – महासमुंद डिगेश सेन – महासमुंद इसके अलावा विद्यार्थियों ने मिशन शक्तिसैट और एक्सपोजर विजिट से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। अब मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा राष्ट्रपति भवन में मिले इस अवसर और अपनी उपलब्धियों से उत्साहित विद्यार्थियों ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आग्रह किया है। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर राष्ट्रपति भवन के अपने अनुभव साझा करने की इच्छा जताई। साथ ही वे मुख्यमंत्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन भी लेना चाहते हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री से मिलने और उनका मार्गदर्शन मिलने से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
Source link




