टॉप न्यूज़

बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान फटा विमान का टायर:दिल्ली से 35 यात्रियों को लेकर बिलासपुर पहुंची थी अलायंस एयर की फ्लाइट; बिलासपुर-प्रयागराज उड़ान रद्द




छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। अचानक हुई इस घटना से विमान में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, एयरपोर्ट प्रबंधन ने बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है। हालांकि, इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट दिल्ली से करीब 35 यात्रियों को लेकर बिलासपुर पहुंची थी। रनवे पर लैंडिंग के दौरान विमान अपनी रफ्तार पर जमीन पर उतरा। रनवे पर फ्लाइट के दौड़ते समय अचानक टायर में अचानक खराबी आ गई, जिसके बाद टायर फट गया। इसकी आवाज सुनकर यात्री दहशत में आ गए। हालांकि, पायलट ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित रोक लिया। एयरपोर्ट पर मौजूद स्टाफ ने तत्काल मोर्चा संभाला। जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। सुरक्षित लैडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बिलासपुर-प्रयागराज फ्लाइट हुई कैंसिल
टायर फटने की घटना के बाद विमान को आगे की उड़ान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इसके चलते बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। यात्रियों को इसकी सूचना दी गई। विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। बता दें कि दिल्ली से आने वाली यह फ्लाइट प्रयागराज के लिए उड़ान भरती है। लेकिन, टायर फटने के बाद अलायंस एयर ने यह निर्णय लिया है। हालांकि, प्रबंधन ने फ्लाइट कैंसिल करने की अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। दैनिकभास्कर डिजिटल ने एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीरेंन सिंह से उनके मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन, उन्होंने फोन रसीव नहीं किया। यात्रियों में मची अफरा-तफरी
लैंडिंग के दौरान अचानक टायर फटने की आवाज से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि विमान के सुरक्षित रुक जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि टायर किस वजह से फटा और विमान को दोबारा उड़ान के लिए कब तक तैयार किया जा सकेगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button