टॉप न्यूज़

कृषि विश्वविद्यालय ने प्लांट पैथोलॉजी का पेपर भी किया रद्द:7 अगस्त को हुआ था एग्जाम, पेपर लीक मामले में दुर्ग कॉलेज को नोटिस जारी




इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने 7 अगस्त को हुई बीएससी कृषि प्रथम वर्ष की प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा का पेपर भी रद्द कर दिया है। रायपुर पुलिस की जांच में पता चला कि 20 अगस्त के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने यह प्रश्न पत्र भी लीक किया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने रविवार को आपात बैठक बुलाकर पेपर निरस्त करने का फैसला लिया। इससे पहले 20 अगस्त को बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष का एंटोमोलॉजी प्रश्न पत्र लीक होने के बाद परीक्षा रद्द की गई थी। अब दोनों परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएंगी। प्लांट पैथोलॉजी का पेपर कैसे आया जांच के दायरे में विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक, रायपुर पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने 7 अगस्त को हुई प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा का पेपर भी लीक किया था। इसके बाद परीक्षा की निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय ने यह पेपर रद्द करने का फैसला लिया। दुर्ग के भारतीय कृषि महाविद्यालय को नोटिस पेपर लीक मामले में भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग को भी नोटिस जारी किया गया है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित नहीं कर पाने के मामले में कॉलेज के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने का फैसला लिया है। 20 अगस्त के एंटोमोलॉजी पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए कॉलेज के दोषी पाए गए छात्रों के खिलाफ भी विश्वविद्यालय स्तर पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऑब्जर्वरों को भी कारण बताओ नोटिस परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग में विश्वविद्यालय की ओर से नियुक्त किए गए ऑब्जर्वरों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है। इन ऑब्जर्वरों की जिम्मेदारी दोनों प्रश्न पत्रों की गोपनीयता और परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की थी। सितंबर के पहले सप्ताह में दोनों पेपर दोबारा होंगे विश्वविद्यालय प्रबंधन ने फैसला लिया है कि रद्द किए गए दोनों पेपर दोबारा आयोजित किए जाएंगे। 20 अगस्त का बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष एंटोमोलॉजी और 7 अगस्त का बीएससी कृषि प्रथम वर्ष प्लांट पैथोलॉजी पेपर सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। अब हार्ड कॉपी की जगह पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल से पेपर पेपर लीक की घटना के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रणाली में तत्काल बदलाव किया है। 22 अगस्त से प्रश्न पत्र संबंधित कॉलेजों को हार्ड कॉपी के बजाय पासवर्ड प्रोटेक्टेड ईमेल के जरिए भेजे गए। सुबह 10 बजे शुरू होने वाली परीक्षा का प्रश्न पत्र कॉलेजों को सुबह 9:30 बजे ईमेल किया गया, ताकि प्रश्न पत्र पहले से कॉलेज में पहुंचने के कारण लीक होने की आशंका कम हो। विश्वविद्यालय के अनुसार, 24 अगस्त की परीक्षाएं भी इसी प्रक्रिया से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा हॉल में बढ़ेंगे सीसीटीवी कैमरे विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग और कॉलेजों के परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही भविष्य में प्रश्न पत्रों की गोपनीयता और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर भी विचार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों के सुरक्षित भविष्य को देखते हुए परीक्षा प्रणाली को ज्यादा पारदर्शी और लीक प्रूफ बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button