टॉप न्यूज़

तालाब में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 3 को युवक:खोंगापानी में 12 साल के बच्चे की मौत, रेस्क्यू टीम ने गहरे हिस्से से शव बरामद किया




एमसीबी जिले जिला के खोंगापानी नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार सुबह तालाब में नहाने गए चार बच्चों के साथ हादसा हो गया। नहाते समय चारों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे साकिर अली नामक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं चौथा बच्चा गहरे पानी में चला गया और उसका पता नहीं चल सका। बाद में रेस्क्यू टीम ने तलाशी अभियान चलाकर बच्चे का शव बरामद किया। मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक-03, खोंगापानी निवासी मोहम्मद जिकरान(12) पिता मोहम्मद एजाज के रूप में हुई है। खोंगापानी चौकी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नहाते समय गहरे पानी में चले गए चारों बच्चे जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह चार बच्चे खोंगापानी क्षेत्र के एक तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वे तालाब के गहरे हिस्से में पहुंच गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देखकर वहां से गुजर रहे साकिर अली ने तुरंत मदद के लिए पानी में छलांग लगा दी। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चौथे बच्चे का नहीं मिला पता, रेस्क्यू टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन तीन बच्चों को बाहर निकालने के बाद चौथे बच्चे की तलाश की गई, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तालाब में तलाशी अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने तालाब के गहरे हिस्से से बच्चे का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर में पानी की कमी के कारण तालाबों पर निर्भरता का आरोप हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत क्षेत्र में पानी की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि खोंगापानी के कई वार्डों में पर्याप्त पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग दैनिक उपयोग और नहाने के लिए तालाबों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में तालाबों में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की जरूरत के कारण बच्चे और अन्य लोग भी तालाबों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गहरे पानी वाले स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। मछली पालन के लिए दिए तालाब में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल स्थानीय लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि जिस तालाब को मछली पालन के लिए एक महिला समूह को दिया गया है, वहां लोगों की सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था की गई है। लोगों के मुताबिक तालाब के गहरे हिस्सों में चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा घेरा या अन्य सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण भविष्य में भी इस तरह के हादसों की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने की सुरक्षा और पानी की व्यवस्था की मांग 12 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत और प्रशासन से तालाबों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में पर्याप्त पानी की व्यवस्था कराने की भी मांग उठाई गई है, ताकि लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए असुरक्षित तालाबों पर निर्भर न रहना पड़े। लोगों का कहना है कि हादसे के बाद केवल राहत और बचाव तक सीमित रहने के बजाय तालाबों की सुरक्षा व्यवस्था और नगर की जल व्यवस्था का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button