टॉप न्यूज़

ममता फाइन डाइन रेस्टोरेंट के फ्रीजर में मिले वेज-नॉनवेज:देव स्वीट्स में दूध पाउडर और वनस्पति तेल से बना पेड़ा-चमचम, संचालको को नोटिस जारी




रायगढ़ के होटल और रेस्टोरेंट में अधिक मुनाफा कमाने के लिए खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। खाद्य-औषधि प्रशासन की टीम ने सोनूमुड़ा, सुभाष चौक और अन्य स्थानों पर स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान देवा स्वीट्स में दूध की जगह दूध पाउडर और वनस्पति तेल से मिठाइयां बनाने की बात सामने आई। वहीं ममता फैमली फाइन डाइन रेस्टोरेंट में एक ही फ्रीजर में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री रखी मिली। दोनों प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। खाद्य-औषधि प्रशासन के आदेश पर खाद्य विभाग की टीम ने सोनूमुड़ा स्थित देवा स्वीट्स का निरीक्षण किया। जांच में दूध की जगह दूध पाउडर और वनस्पति तेल से पेड़ा, चमचम और अन्य मिठाइयां तैयार किए जाने की बात सामने आई। जांच के दौरान मिठाइयों के पैकेट पर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और पता समेत जरूरी जानकारी भी अंकित नहीं मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर तैयार खाद्य सामग्री जब्त कर ली। करीब 15 पेटी में रखी लगभग 22,500 रुपए कीमत की सामग्री जब्त की गई। प्रतिष्ठान संचालक को साफ-सफाई रखने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 15 दिन का समय देते हुए नोटिस जारी किया गया है। एक ही फ्रीजर में रखा था वेज-नॉनवेज सुभाष चौक स्थित ममता फैमली फाइन डाइन रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में कमी पाई गई। इसके अलावा एक ही फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य सामग्री रखी मिली। इस पर संचालक को नोटिस जारी किया गया। टीम ने तेल-ग्रेवी वेज का नमूना भी जांच के लिए लिया है। अलंकार होटल से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल खाद्य विभाग की टीम ने अलंकार होटल का भी निरीक्षण किया। यहां संदेह के आधार पर बेसन पापड़ी, बूंदी लड्डू और कलाकंद के सैंपल लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। कार्रवाई के दौरान अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल और नमूना सहायक सुमन अग्रवाल मौजूद रहे।। साफ-सफाई और अलग-अलग रखने के निर्देश अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी ने बताया कि ममता फाइन डाइन रेस्टोरेंट में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री एक ही फ्रीजर में रखी मिली। वहीं देवा स्वीट्स में भी खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया गया। दोनों संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने, शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने, अखबार के कागज का उपयोग नहीं करने और जरूरी खाद्य लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। हेल्पलाइन पर कर सकते हैं शिकायत खाद्य सामग्री की गुणवत्ता या खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन से जुड़ी शिकायत होने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की हेल्पलाइन 9340597097 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button