टॉप न्यूज़

जांजगीर में बिजली कटौती और खराब सड़कों पर भड़के मंत्री:OP चौधरी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश, बोले- काम की गुणवत्ता से समझौता नहीं




जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गुरुवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने बिजली कटौती, खराब सड़कों और निर्माण कार्यों में देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और सभी प्रोजेक्ट तय समय में पूरे किए जाएं। मेडिकल कॉलेज-नर्सिंग कॉलेज का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश मंत्री चौधरी ने जिले में चल रहे बड़े निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और नालंदा परिसर समेत अन्य परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों का पालन हो और अधिकारी लगातार मौके पर जाकर काम की निगरानी करें। प्राथमिकता वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए। बारिश में बिजली कटौती पर जताई नाराजगी बैठक में बिजली व्यवस्था को लेकर भी मंत्री ने अधिकारियों से जवाब लिया। बारिश के दौरान बार-बार बिजली बंद होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रखने और फॉल्ट होने पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। बारिश से खराब हुई सड़कों और गड्ढों की भी प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने को कहा, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। महतारी वंदन की ई-केवाईसी जल्द पूरी करने के निर्देश मंत्री ने महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए बाकी हितग्राहियों की ई-केवाईसी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। वहीं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अच्छी गुणवत्ता के सोलर पैनल लगाने और योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के निर्देश दिए। आवास की किस्त में देरी नहीं करने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान मंत्री ने हितग्राहियों को समय पर किस्त जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने वाले लोगों को किसी तरह की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। अवैध रेत पर सख्ती, खाद-बीज की भी समीक्षा कृषि विभाग की समीक्षा में जिले में खाद-बीज की उपलब्धता और भंडारण की जानकारी ली गई। किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के इस्तेमाल के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण, अधिकारियों-कर्मचारियों की मुख्यालय में उपस्थिति और आम लोगों की शिकायतों के संवेदनशीलता से समाधान के निर्देश भी दिए। लापरवाही पर जवाबदेही तय होगी ओपी चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार और लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ई-ऑफिस, ई-अटेंडेंस और कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस बैठक में सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसपी विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button