टॉप न्यूज़

2 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव:15 अगस्त की शाम से था गायब, डीडीआरएफ ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर




सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र में दो दिन से लापता 37 वर्षीय युवक का शव उसके घर के पास स्थित कुएं से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान करंजी निवासी शुबस यादव के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई जानकारी के अनुसार, शुबस यादव 15 अगस्त की शाम से लापता थे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। कुएं में मिला शव मंगलवार को घर के पास स्थित कुएं में युवक का शव दिखाई देने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कुएं में शव होने की पुष्टि के बाद उसे बाहर निकालने के लिए डीडीआरएफ (डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम को बुलाया गया। डीडीआरएफ ने शव को बाहर निकाला डीडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाकर शव को कुएं से बाहर निकाला। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। मौत की वजह स्पष्ट नहीं फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक कुएं में कैसे पहुंचा और उसकी मौत दुर्घटना में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button