टॉप न्यूज़

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए SSP:रायगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि, सराहनीय कार्यों के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल रहे एसएसपी शशि मोहन सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 15 अगस्त को आयोजित रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों यह सम्मान मिला। इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इनमें रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह का भी नाम शामिल था। SSP शशि मोहन सिंह ने वर्ष 1997 में राज्य पुलिस सेवा में चयनित होकर अपने पुलिस सेवाकाल की शुरुआत की। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, इटारसी और भोपाल समेत अलग-अलग स्थानों पर सेवाएं देने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। साल 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पुलिसिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। कठिन परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा और जनसेवा के मोर्चे पर उनके कार्य ने उन्हें एक सशक्त और अनुभवी पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई।
अच्छे अभिनेता, कवि-लेखक के रूप पहचान बनाई
पुलिस सेवा के साथ SSP शशि मोहन सिंह के व्यक्तित्व का एक रचनात्मक पक्ष भी रहा है। वे एक अच्छे अभिनेता, कवि और लेखक के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। अपनी रचनात्मक अभिरुचियों के माध्यम से उन्होंने समाज और पुलिसिंग के बीच बेहतर संवाद, संवेदनशील पुलिसिंग व सकारात्मक सामाजिक संदेशों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button