टॉप न्यूज़

बिलासपुर में 3.12 लाख जुर्माना वसूला:टिकट चेकिंग अभियान में 396 यात्री पकड़े गए, गंदगी फैलाने पर होगी कार्रवाई




बिलासपुर रेलवे स्टेशन और विभिन्न ट्रेनों में गुरुवार को एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 396 यात्रियों से 3.12 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। यह जुर्माना बिना टिकट यात्रा करने, अनियमित टिकट रखने और बिना लगेज शुल्क चुकाए सामान ले जाने जैसे विभिन्न मामलों में लगाया गया। अभियान का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ ने हिस्सा लिया। 396 मामलों में 3.12 लाख रुपए जुर्माना अभियान के तहत बिलासपुर स्टेशन और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में सघन जांच की गई। जांच के दौरान 396 मामलों में कुल 3 लाख 12 हजार 240 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इनमें बिना टिकट यात्रा के 283 मामलों से 2 लाख 47 हजार 790 रुपए, गलत टिकट के 86 मामलों से 61 हजार 560 रुपए और बिना बुक किए सामान ले जाने के 27 मामलों से 2 हजार 890 रुपए का जुर्माना शामिल है। गंदगी फैलाने पर होगी कार्रवाई रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले सही टिकट जरूर लें। स्टेशन में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट भी लें। यात्रियों से रेलवे स्टेशन और ट्रेनों को साफ रखने में सहयोग करने की अपील की गई है। रेल प्रशासन ने चेतावनी दी है कि स्टेशन या ट्रेन में गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button