टॉप न्यूज़

बिलासपुर में तोखन साहू ने किया धवजारोहण:परेड की सलामी ली, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जगाया देशभक्ति का जज्बा




बिलासपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के जश्न का माहौल रहा। पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में केंद्रीय आवासन और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर देशभक्ति का जज्बा जगाया। जिला मुख्यालय में स्कूल-कॉलेजों सहित जगह-जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य समारोह में पहुंचने पर पुलिस बैंड ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया। परेड कमांडर ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने हर्ष फायर के साथ ली सलामी समारोह में मुख्य अतिथि साहू ने परेड का निरीक्षण किया, जिसके बाद बैंड की धुन पर सारे जहां से अच्छा सहित देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर हर्ष फायर कर परेड की सलामी ली गई। फिर परेड मार्च पास्ट हुआ। स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति इस मौके पर स्कूली बच्चों ने देश भक्ति का जज्बा जगाने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसके बाद मुख्य अतिथि साहू ने पुरस्कार वितरण किया। इसके साथ ही बेहतर काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस जवानों को भी पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र दिया गया। ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था और अतिथियों व स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष ट्रैफिक रूट और पार्किंग प्लान तैयार किया है। समारोह स्थल मिनी स्टेडियम में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन, वीआईपी और स्कूल बसों के लिए अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button