टॉप न्यूज़

Chhattisgarh Laborers Trapped, Rescue Ongoing


उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में गुरुवार (13 अगस्त) शाम हुए हादसे ने छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। टनल के भीतर अचानक पानी और भारी मलबा घुसने से कई मजदूर फंस गए। हादसे में कोंडागांव

.

मृतकों की पहचान लखेश्वर पोयाम (24), निवासी धनसूली और भुनेश्वर (25), निवासी मड़ानार के रूप में बताई गई है। वहीं सुनील (20), निवासी दहिकोंगा और पेनसिंह (33), निवासी सबलपुर घायल हैं।

दोनों का चमोली जिले में इलाज चल रहा है। इसके अलावा देवनाथ (22), निवासी दहिकोंगा और चेतन पोयाम, निवासी धनसूली का अब तक पता नहीं चल सका है। दोनों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

टनल में अचानक घुसा पानी और भारी मलबा

हादसा विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुआ। गुरुवार शाम अचानक टनल के भीतर पानी और भारी मलबा तेजी से घुस गया। मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कई लोग सुरंग के भीतर फंस गए।

प्रशासन और बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन के मुताबिक हादसे में कुल 22 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। इनमें से 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कुछ मजदूरों की तलाश जारी है।

कोंडागांव के गांवों में पसरा मातम

हादसे की खबर कोंडागांव पहुंचते ही धनसूली, मड़ानार, दहिकोंगा और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। रोजी-रोटी की तलाश में उत्तराखंड गए मजदूरों के परिवार हादसे के बाद से लगातार अपनों की कुशलता की जानकारी लेने में जुटे हैं।

दो मजदूरों की मौत की खबर से परिवारों में मातम है, जबकि लापता मजदूरों के परिजन उनके सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासन भी प्रभावित परिवारों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ले रहा है।

सीएम धामी ने टनल के अंदर पहुंचकर लिया जायजा

हादसे की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पहुंचे और टनल के अंदर जाकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को फंसे मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के मुख्यमंत्रियों से भी फोन पर बातचीत कर हादसे में प्रभावित श्रमिकों की स्थिति की जानकारी साझा की।

मृतकों के परिजनों को 4 लाख की सहायता

उत्तराखंड सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घायलों के उपचार और लापता मजदूरों की तलाश को प्राथमिकता दी जा रही है।

फिलहाल रेस्क्यू टीम टनल से मलबा हटाने और पानी निकालने में जुटी है। कोंडागांव के दो लापता मजदूरों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में उनके परिवार और ग्रामीण लगातार प्रशासन से जानकारी ले रहे हैं।

………………

यह खबर भी पढ़िए…

आतंकियों ने नाम पूछकर छत्तीसगढ़ के मजदूरों को गोली मारी:कश्मीर में हत्या, वहीं हुआ अंतिम संस्कार; परिवार वालों ने गृहग्राम लाने की थी मांग

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने पहले मजदूरों की पहचान पूछी और नाम जानने के बाद उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button