टॉप न्यूज़

कोरबा में भालू का हमला, दो महिलाएं घायल:खेत में काम करते वक्त किया अटैक, मेडिकल कॉलेज में भर्ती, वन विभाग ने शुरू की जांच




कोरबा जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई-देवपहरी के जंगल में भालू के हमले से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मंगलवार को मूल्यारो बाई (50 वर्ष) और समारी बाई नामक दो महिलाएं गांव से सटे अपने खेतों में काम कर रही थीं। इसी दौरान जंगल से निकले एक भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाओं के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गहरे और मामूली घाव आए हैं। हमले में घायल दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर हमले के बाद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायल महिलाओं को शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने हमले वाले स्थान और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई। विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि भालू किस दिशा से आया और वर्तमान में उसकी स्थिति क्या है। भालू के हमले के बाद डीडासरई-देवपहरी और आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। जंगल से सटे क्षेत्रों में रहने वाले लोग अब खेतों और जंगल में जाने से कतरा रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सुबह और शाम के समय अकेले जंगल या खेतों में न जाएं। विभाग ने उन्हें समूह में जाने और साथ में लाठी या आवाज करने वाला कोई सामान रखने की सलाह दी है। बच्चों को भी जंगल की ओर न जाने देने को कहा गया है। यदि कहीं वन्यप्राणी दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचित करने की अपील की गई है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button