टॉप न्यूज़

जगदलपुर में युवक पर चाकू से हमला:युवती के साथ घर जा रहा था, बीच रास्ते में 3 लड़कों ने मारपीट की, अब हुए गिरफ्तार




जगदलपुर के फ्रेजरपुर (परपा) में एक युवक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले युवक को रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक आरोपी ने धारदार हथियार से युवक के चेहरे, गले और पीठ पर वार कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया और उसके शरीर से खून निकलने लगा। पुलिस के मुताबिक, घटना 10 अगस्त की रात करीब 9 बजे की है। पीड़िता अपने दोस्त वीरेंद्र कश्यप के साथ बाइक से मालगांव से सोसनपाल की ओर जा रही थी। दोनों ट्रैक्टर शोरूम के सामने रुके थे। इसी दौरान तीन आरोपी वहां पहुंचे और उनसे पूछताछ करने लगे कि वे वहां क्या कर रहे हैं। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को दूर भेज दिया और वीरेंद्र के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। चाकू से चेहरे, गले और पीठ पर किए वार आरोप है कि खेमराज मंडावी और लच्छिम मंडावी ने वीरेंद्र को पकड़ लिया, जबकि विश्वनाथ वेको ने धारदार हथियार से उसके चेहरे, गले और पीठ पर वार कर दिया। चाकू के वार से वीरेंद्र घायल हो गया। किसी तरह वह वहां से भागकर पीड़िता के पास पहुंचा, लेकिन तीनों आरोपी उसके पीछे पहुंचे और दोबारा मारपीट करने लगे। घटना के बाद पीड़िता ने 11 अगस्त को फ्रेजरपुर (परपा) थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 185/2026 के तहत BNS की धाराओं 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। रात में ही शुरू की आरोपियों की तलाश पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर थाना प्रभारी भेलासिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटना की रात से ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों खेमराज मंडावी (34), विश्वनाथ वेको (29) और लच्छिम मंडावी उर्फ लछिन मंडावी (30) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से चाकू भी बरामद किया। तीनों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button